ePaper

अमित शाह ने आतंकियों को दी सख्त चेतावनी, बोले- PAK में 100KM घुसकर मारा

Updated at : 23 May 2025 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
amit shah

अमित शाह.

Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने BSF अलंकरण समारोह में भाग लेते हुए भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल की बहादुरी की सराहना की. अपने संबोधन में उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया और पाकिस्तान को करारा सबक सिखाया.

विज्ञापन

Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सीमा सुरक्षा बल (BSF) के अलंकरण समारोह में हिस्सा लिया और इस दौरान भारतीय सेना व BSF की वीरता और समर्पण की जमकर तारीफ की. गृहमंत्री ने हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब देकर अपनी सैन्य ताकत का लोहा मनवाया है.

अमित शाह ने कहा, “हमने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब ऑपरेशन सिंदूर के जरिए दिया है. BSF और भारतीय सेना ने दुनिया के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है. हमने आतंकवादियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया और पाकिस्तान को सबक सिखाया.” गृहमंत्री ने अपने संबोधन में सीमा पर तैनात जवानों के योगदान को देश की सुरक्षा की रीढ़ बताया और कहा कि सीमा सुरक्षा बल के जवान विषम परिस्थितियों में भी डटे रहते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार सीमाओं को और सुरक्षित बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है.

अमित शाह ने बीएसएफ के कामों की तारीफ की

सीमा सुरक्षा बल अलंकरण समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “…जब यह निर्णय लिया गया कि एक सीमा पर एक बल सुरक्षा प्रदान करेगा, तो BSF को 2 सबसे कठिन सीमाओं – बांग्लादेश और पाकिस्तान की रक्षा करने की जिम्मेदारी दी गई थी और आपकी क्षमताओं को देखते हुए, आपने इसे बहुत अच्छी तरह से सुरक्षित किया है…”

विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola