लोकसभा चुनाव: पंजाब में टूटा 'इंडिया' गठबंधन तो बीजेपी ने बदली रणनीति! अकाली दल से नहीं बनी बात

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 11 Feb 2024 12:54 PM

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में 'इंडिया' गठबंधन टूट चुका है. यहां आम आदमी पार्टी 13 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है. इस बीच खबर है कि बीजेपी और अकाली दल के बीच भी बात नहीं बन पाई है. जानें क्यों

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है. सबसे ज्यादा रोचक जंग पंजाब में देखने को मिलेगी. यहां विपक्षी गठबंधन में टूट की खबर के बाद एनडीए को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीजेपी और अकाली दल के बीच पंजाब में गठबंधन को लेकर चल रही बात किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी और दोनों ही पार्टियां अब सूबे में अलग-अलग चुनावी समर में उतरेंगी. इसका मतलब यह है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी तो अपने-अपने उम्मीदवार उतारेगी, साथ ही बीजेपी और अकाली दल के भी अपने-अपने उम्मीदवार होंगे जो चुनावी मैदान में नजर आएंगे.

बीजेपी और अकाली दल में क्यों आई तल्खी ?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब में आम आदमी पार्टी ने गठबंधन से इतर, जब अलग-अलग उम्मीदवार उतारने की बात की तो बीजेपी ने अपनी रणनीति में थोड़ा बदलाव लाया. अकाली दल द्वारा किसान आंदोलन, सिख बंदियों की रिहाई के मामले उठाए जा रहे थे. इससे बीजेपी पर दवाब बनाने की कोशिश की जा रही थी. यही नहीं पंजाब की बीजेपी लीडरशिप भी गठबंधन को लेकर असहज थी. यदि आपको याद हो तो केंद्र सरकार किसानों के लिए नए कृषि कानून लेकर आई थी, उस वक्त इसका विरोध अकाली दल ने किया था. दोनों पार्टियों में तल्खी इतनी बढ़ गई थी कि अकाली दल ने एनडीए से नाता तोड़ने तक का फैसला कर लिया था. इसके बाद अकाली दल बहुजन समाज पार्टी के साथ मिलकर पंजाब विधानसभा चुनाव में उतरी थी.

Also Read: लोकसभा चुनाव: झबुआ से मध्य प्रदेश की छह आदिवासी सीटों पर निशाना साधेंगे पीएम मोदी, फिर पहुंचेंगे राहुल गांधी

कुछ दिन पहले मीडिया में सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि बीजेपी पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से छह सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारना चाहती है. बीजेपी के इस प्रपोजल को अकाली दल ने स्वीकार नहीं किया. अकाली दल जब एनडीए में था, तो वो 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारता था जबकि बीजेपी को तीन सीटें मिलती थी.

इंडिया गठबंधन में टूट

गौर हो कि लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन को शनिवार को जोरदार झटका लगा. दरअसल, आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है. पार्टी के संजोयक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों और चंडीगढ़ की एक लोकसभा सीट पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है जिससे विपक्षी गठबंधन को झटका लगा. केजरीवाल ने घोषणा की है कि जल्द ही सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया जाएगा.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola