Air India Plane Crash: 'उनका अचानक चले जाना…' विमान हादसे में मणिपुर की एयरहोस्टेस की मौत, सदमे में पूरा परिवार

Published by : Pritish Sahay Updated At : 13 Jun 2025 6:25 PM

विज्ञापन

Air India Plane Crash

Air India Plane Crash: गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट हादसे का शिकार हो गई. विमान में सवार एक यात्री को छोड़कर बाकी सभी पैसेंजर्स की मौत हो गई. विमान में सवार सभी क्रू मेंबर्स की हादसे की भेंट चढ़ गए. मरने वाले क्रू मेंबर्स में मणिपुर की रहने वाली कोंगराबैलाटपम नगंथोई शर्मा भी थी, उनके जाने से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

Air India Plane Crash: गुरुवार को एयर इंडिया विमान हादसे में एक शख्स को छोड़कर विमान में सवार सभी लोग मारे गए. विमान में चालक दल के सदस्यों समेत 242 लोग सवार थे, इनमें से 241 यात्रियों की मौत हो गई है. विमान अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, लेकिन उड़ान के 5 मिनट के अंदर विमान हादसे का शिकार हो गयी. विमान में 10 क्रू मेंबर्स और 2 पायलट थे. क्रू मेंबर्स में मणिपुर की कोंगराबैलाटपम नगंथोई शर्मा बतौर एयर होस्टेस मौजूद थी और उनकी भी मौत हो गई. उनकी मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है. क्रू मेंबर्स में मणिपुर का एक और शख्स लामनुनथेम सिंगसन भी शामिल था, उनकी भी हादसे में मौत हो गई.

https://twitter.com/ANI/status/1933480644966826232

पूर्व सीएम एन बीरेन सिंह ने जताया शोक

मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना में चालक दल के दो मणिपुरी सदस्यों की मौत पर गहरा शोक जताया है. बीरेन सिंह ने एक्स पर कहा “यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान की दुर्घटना में मणिपुर के दो युवा विमान कर्मी कोंगराबैलाटपम नगंथोई शर्मा और लामनुनथेम सिंगसन भी मारे गए.” सिंह ने यह भी कहा “दोनों ही युवा थे, समर्पण और गौरव के साथ सेवा कर रहे थे. उनका अचानक चले जाना उनके परिवारों, दोस्तों और हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति है. उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके प्रियजनों को इस अकल्पनीय दर्द से उबरने की शक्ति मिले.”

हादसे के 2 घंटे अपनी बहन से नगंथोई ने की थी बात

हादसे के करीब दो घंटे पहले एयर होस्टेस नगंथोई शर्मा ने अपनी बड़ी बहन से फोन पर बात की थी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे उन्होंने अपनी बड़ी बहन को बताया था कि वह लंदन के लिए उड़ान भरने वाली हैं. नगंथोई शर्मा के परिजनों ने बताया कि फोन पर उसने कहा कि वो अगले कुछ घंटों तक फोन रिसीव नहीं कर पाएंगी, क्योंकि वो लंदन के लिए उड़ान भरने वाली हैं. नगंथोई शर्मा के पिता ने कहा कि यह उनकी बेटी का आखिरी कॉल था.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola