MCD में बवाल के बाद अब पोस्टवार, बीजेपी ने पोस्टर ट्वीट कर ‘AAP’ की आतिशी मार्लेना को बताया ‘खलनायिका’

Updated:
विज्ञापन

भाजपा की दिल्ली इकाई ने ट्विटर पर एक पोस्टर साझा किया है, जिसमें आतिशी ‘आप’ विधायक दुर्गेश पाठक और दिल्ली नगर निगम की महापौर शैली ओबेरॉय की तस्वीर है, इन सभी को बीजेपी ने खलनायल बताया है .

विज्ञापन

नयी दिल्ली: बीजेपी ने शनिवार को आम दमी पार्टी की विधायक आतिशी पर एमसीडी की छह सदस्यीय स्थायी समिति के चुनाव के दौरान मारपीट की साजिश रचने का आरोप लगाया और उन्हें ‘खलनायिका’ करार दिया.

विज्ञापन


पोस्टर मे आतिशी के साथ दुर्गेश पाठक और शैली ओबेरॉय की तस्वीर

भाजपा की दिल्ली इकाई ने ट्विटर पर एक पोस्टर साझा किया है, जिसमें आतिशी ‘आप’ विधायक दुर्गेश पाठक और दिल्ली नगर निगम की महापौर शैली ओबेरॉय की तस्वीर है. पोस्टर के साथ लिखा है, “सदन में मारपीट और तानाशाही करवाने वाली ‘आप’ की ‘खल-नायिका’.”

चुनाव के दौरान जमकर चले थे लात-घूंसे 

शुक्रवार को महापौर शैली ओबेरॉय द्वारा नगर निगम की एक प्रमुख समिति के छह सदस्यों के चुनाव में एक मत को ‘अवैध’ घोषित किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और ‘आप’ के सदस्यों के बीच जमकर हाथापाई हुई और लात-घूंसे चले. हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही 27 फरवरी तक स्थगित कर दी गई.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola