Abu Azmi Remark: अबू आजमी के औरंगजेब वाले बयान पर महाराष्ट्र में 'महाभारत', राजद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 05 Mar 2025 7:53 AM

विज्ञापन

Abu Asim Azmi

Abu Azmi Remark: समाजवादी पार्टी नेता और महाराष्ट्र के विधायक अबू आजमी के औरंगजेब वाले बयान पर महाराष्ट्र में महाभारत शुरू हो गई है. सत्तारूढ़ ‘महायुति’ के सदस्यों ने सपा नेता को विधानसभा से निलंबित करने और राजद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की है.

विज्ञापन

Abu Azmi Remark: अबू आजमी के औरंगजेब वाले बयान पर महाराष्ट्र विधानसभा में भारी हंगामा हुआ. सदन की कार्यवाही कई बार बाधित रहने के बाद इसे दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया. उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित विधानसभा सदस्य आजमी के खिलाफ कार्रवाई की अपनी मांग को लेकर डटे रहे.

आजमी पर राजद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग

सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्यों ने दावा किया कि आजमी औरंगजेब के वंशज हैं, जिसने मराठा राजा छत्रपति संभाजी महाराज को प्रताड़ित किया था और उनकी बेरहमी से हत्या कर दी थी. बीजेपी के अतुल भटकलकर ने मांग की कि आजमी पर राजद्रोह का मामला दर्ज किया जाए और बजट सत्र के लिए उन्हें विधानसभा से निलंबित किया जाए. शिवसेना के मंत्री गुलाबराव पाटिल ने भी आजमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

शिंदे ने आजमी को बताया गद्दार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि आजमी एक गद्दार हैं और उन्हें विधानसभा में बैठने का कोई अधिकार नहीं है. शिंदे ने समाजवादी पार्टी के विधायक रईस शेख से हाल में आई हिंदी फिल्म ‘छावा’ देखने को कहा, जिसमें संभाजी महाराज की बहादुरी और बलिदान को दर्शाया गया है. उन्होंने कहा, “देखिए संभाजी महाराज ने 40 दिनों तक कितनी यातनाएं झेलीं. औरंगजेब ने उनसे अपना धर्म बदलने को कहा था.” शिवसेना प्रमुख ने कहा कि “औरंगजेब की प्रशंसा करना देश के राष्ट्रीय नायकों का अपमान है.”

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: तेलंगाना टनल में फंसे संतोष साहू के गांव से ग्राउंड रिपोर्ट : पत्नी बोली- उनके सिवा कमाने वाला कोई नहीं

आजमी ने औरंगजेब पर क्या दिया था बयान?

सपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख अबू आजमी ने कहा था कि औरंगजेब के शासनकाल में भारत की सीमा अफगानिस्तान और बर्मा तक पहुंच गयी थी. मुंबई के मानखुर्द शिवाजी नगर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक आजमी ने दावा किया था, “हमारा सकल घरेलू उत्पाद (GDP) विश्व सकल घरेलू उत्पाद का 24 प्रतिशत था और भारत को (औरंगजेब के समय) सोने की चिड़िया कहा जाता था.”

अबू आजमी अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं : नीलेश नारायण राणे

समाजवादी पार्टी के नेता और महाराष्ट्र के विधायक अबू आजमी के औरंगजेब वाले बयान पर शिवसेना विधायक नीलेश नारायण राणे ने कहा, “अबू आज़मी अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं. उन्हें महाराष्ट्र का इतिहास नहीं पता है और वे हमारे छत्रपति संभाजी महाराज का अपमान कर रहे हैं. उन्हें माफी मांगनी चाहिए, लेकिन सिर्फ माफी मांगना ही काफी नहीं है… या तो उन्हें इस्तीफा देने के लिए कहा जाना चाहिए या निलंबित किया जाना चाहिए, तभी उन्हें सबक मिलेगा. वे सुर्खियों में बने रहने के लिए बकवास करते रहते हैं, लेकिन अब हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे.”

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola