आम आदमी पार्टी ने गोवा में अपने संगठन को तत्काल प्रभाव से किया भंग, जानें क्या है वजह

गोवा में संगठन को भंग करने के बाद खबर आ रही है कि आप ने पार्टी के सभी पदों पर नये पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप सकती है. साथ ये भी खबर है कि मौजूदा पदाधिकारियों में भारी फेरबदल भी की जाएगी.
आम आदमी पार्टी (आप) ने गोवा में अपने वर्तमान संगठन को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है. AAP ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है. पार्टी की ओर से बताया गया है कि नये संगठनात्मक ढांचे की घोषणा जल्द की जाएगी.
अमित पालेकर प्रदेश अध्यक्ष के रूप में करते रहेंगे काम
आम आदमी पार्टी ने अपने संगठन को भले ही तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है, लेकिन अपने प्रदेश अध्यक्ष को पद पर बरकरार रखा है. आप ने ट्वीट किया और लिखा, पार्टी राज्य अध्यक्ष के पद को छोड़कर गोवा राज्य में वर्तमान संगठन को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है. श्री अमित पालेकर प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य करते रहेंगे. नए संगठनात्मक ढांचे की घोषणा जल्द की जाएगी.
मौजूदा पदाधिकारियों की होगी अदला-बदली
गोवा में संगठन को भंग करने के बाद खबर आ रही है कि आप ने पार्टी के सभी पदों पर नये पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप सकती है. साथ ये भी खबर है कि मौजूदा पदाधिकारियों में भारी फेरबदल भी की जाएगी.
Aam Aadmi Party (AAP) dissolves the present organisation in Goa with immediate effect, except for the position of State President. The new organisational structure will be announced soon. pic.twitter.com/mpi1sTiWeh
— ANI (@ANI) May 27, 2023
गोवा विधानसभा चुनाव में आप को मिली करारी हार
गोवा विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था. पार्टी को केवल दो सीटों पर जीत मिली थी. जबकि आप ने चुनाव जीतने के लिए राज्य में वादों की झड़ी लगा दी थी. आम आदमी पार्टी ने राज्य में मुफ्त बिजली, बेरोजगारों को 3000 रुपये का भत्ता देने का वादा किया था. इसके अलावा गोवा वासियों को नौकरी में 80 प्रतिशत आरक्षण देने का भी वादा किया था. हालांकि इन वादों की झड़ी के बाद भी पार्टी को करारी हार सामना करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










