सुबह की न्यूज डायरी : असम में प्रतिबंधित संगठन PFI के चार सदस्य गिरफ्तार, पढ़ें आज की ताजा खबरें
Today NewsWrap: हिमाचल प्रदेश में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में टिकटों के बंटवारे को लेकर असंतोष पैदा हो गया है. इटली में जियोर्जिया मेलोनी ने नयी गठबंधन सरकार बनाई. दिनभर की ताजा खबरों के लिए प्रभात खबर डॉट कॉम पढ़िए.
आपका स्वागत है सुबह की न्यूज डायरी पर (22 अक्टूबर, शनिवार) एक नजर डालते हैं आज की अहम खबरों पर. देश-विदेश में होने वाले मुख्य कार्यक्रमों की बात करें तो…
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेगा रिक्रूटमेंट ड्राइव आज लॉन्च करने वाले हैं. वे 75 हजार युवाओं को जॉब अपॉइंटमेंट लेटर देंगे.
-रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज जयपुर जाने वाले हैं. यहां वे रेलवे के डेवलपमेंट कार्यों का जायजा लेंगे.
-असम के कामरूप जिले में प्रतिबंधित संगठन PFI के चार सदस्य गिरफ्तार किये गये हैं.
-यूपी में दिवाली पर अयोध्या नगरी सजाई गई है. रविवार को पीएम मोदी पहुंचेंगे.
-बीएसपी सुप्रीमो मायावती आज प्रदेश स्तरीय सीनियर पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी.
-आम्रपाली मामला: सुप्रीम कोर्ट में आज सीजेआई की अगुवाई वाली पीठ करेगी सुनवाई
-सुकेश केस में एक्ट्रेस जैकलीन की जमानत याचिका पर दिल्ली की कोर्ट में आज सुनवाई होगी.
इडी ने पंकज मिश्रा मामले में रिम्स से सीसीटीवी फुटेज मांगा है. साथ ही जेल अधीक्षक और सीएम आवास के सुरक्षा अधिकारी को दीपावली के बाद पूछताछ के लिए समन करने का फैसला लिया है. इडी ने 20 अक्तूबर को पंकज के ड्राइवर चंदन और करीबी सूरज पंडित को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद बयान दर्ज किया था. विस्तृत खबर
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ ललन सिंह ने भाजपा पर मंदिर-मस्जिद की राजनीति करने और धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र से भाजपा की विदाई तय है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का आसान डोल रहा है. एनडीए के सारे घटक दल के लोग छोड़ कर चले गये हैं. विस्तृत खबर
पटना में डेंगू के रिकॉर्ड तोड़ केस सामने आ रहे हैं. अब बीते एक सप्ताह से हर रोज औसतन 400 से अधिक नये मरीज मिल रहे हैं. शुक्रवार को फिर से इस आकड़े में और बढ़ोतरी की गयी. 24 घंटे में जिले में 502 नये मरीज मिले हैं. विस्तृत खबर
टी20 विश्व कप 2022 में सुपर 12 चरण शनिवार को शुरू हो रहा है. पहला मुकाबला गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जायेगा. उसी दिन इंग्लैंड का सामना मोहम्मद नबी के नेतृत्व वाले अफगानिस्तान से होगा. विस्तृत खबर
जमशेदपुर शहर से विमान सेवा शुरू किये जाने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. इस माह के अंत तक या नवंबर की शुरुआत में विमान सेवा की सुविधा शुरू होने की संभावना है. एयरपोर्ट से सटे सोनारी और कदमा में जितने भी आवासीय परिसर हैं. विस्तृत खबर
बिहार के मौसम में इन दिनों तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है. सूबे में कभी तेज धूप, तो कभी सर्द मौसम का एहसास हो रहा है. सियासत का भी कमोबेश कुछ ऐसा ही हाल है. दरअसल, हम पार्टी के मुखिया जीतन राम मांझी ने बिहार के गया में एक ऐसा बयान दिया. जिससे बिहार की सियासी फिज़ा में एक बार फिर से उमस बढ़ गयी है. विस्तृत खबर
अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह समय-समय पर चर्चा में बने रहते हैं. एक गांव में रहने वाली गृहणी गीता से पूछा, ‘घर में क्या बन रहा है? हमें खाना खिलाओगी क्या?’ इसके बाद महिला ने बड़े प्रेम से उन्हें खाना परोसा. निरीक्षण के दौरान एक जिलाधिकारी का इस तरह से खाना मांगकर खाने का वीडियो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है. विस्तृत खबर
मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दुर्गापूजा के बाद अब काली पूजा व दीपावली के समय भी बंगाल में बारिश हो सकती है. बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान बन रहा है जिसके रविवार देर रात तट पर पहुंचने की आशंका है. पूर्वानुमान है कि झारखंड में 25 से 27 तक राज्य में फिर से बारिश हो सकती है. विस्तृत खबर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










