ePaper

Weather Update Today: बारिश और बर्फबारी बढ़ाएगी टेंशन! IMD ने जारी किया अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं

Updated at : 18 Jan 2023 8:24 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Update Today: बारिश और बर्फबारी बढ़ाएगी टेंशन! IMD ने जारी किया अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं

Weather Update Today: दिल्ली सहित उत्तर पश्चिमी भारत में अगले सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है. जानें अगले सप्ताह कैसा रहने वाला है आपके इलाके का मौसम

विज्ञापन
undefined

देश के कई राज्यों में इस वक्त ठंड का दौर जारी है. इस बीच मौसम विभाग का अलर्ट आया है. दिल्ली सहित उत्तर पश्चिमी भारत में अगले सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है. यही नहीं इन इलाकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने का अनुमान भी है.

undefined

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को आने वाले दिनों के वेदर के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 21 जनवरी से 25 जनवरी तक उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है. इसके प्रभाव से, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 21 जनवरी के शुरुआती घंटों में बारिश या हिमपात शुरू होने और 23-24 जनवरी को चरम गतिविधि के साथ 25 जनवरी तक इसके जारी रहने की संभावना है.

undefined

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपने अलर्ट में कहा है कि 23 और 24 जनवरी को जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है.

undefined

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि 23-24 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. दिल्ली में इस सर्दी के मौसम में अब तक कोई बारिश दर्ज नहीं की गयी है. मौसम विभाग की मानें तो नवंबर और दिसंबर में मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश नहीं देखने को मिली है.

undefined

कश्मीर में मौसम शुष्क रहने के कारण न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने इस सप्ताह के मध्य से बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान जताया है.

undefined

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में अगले सप्ताह बारिश होने की संभावना है. आगामी दिनों में दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में मौसम में बदलाव होने व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. 19 जनवरी से शीतलहर व पाला से राहत मिलने की प्रबल संभावना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola