रक्षा वैज्ञानिक को ‘हनी ट्रैप’ में फंसाने की आरोपित महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Author Agency
Updated:
विज्ञापन

नोएडा : रक्षा वैज्ञानिक को ‘हनी ट्रैप’ में फंसाकर 10 लाख रुपये मांगने के आरोप में पकड़ी गयी एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी से दो पैन कार्ड बनवाने का मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

नोएडा : रक्षा वैज्ञानिक को ‘हनी ट्रैप’ में फंसाकर 10 लाख रुपये मांगने के आरोप में पकड़ी गयी एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी से दो पैन कार्ड बनवाने का मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि 26 सितंबर की रात रक्षा वैज्ञानिक अभय प्रताप सिंह को सुनीता गुर्जर, राकेश, दीपक, सौरव, आदित्य आदि ने सेक्टर 41 स्थित एक गेस्ट हाउस में बुलाकर ‘हनी ट्रैप’ में फंसा लिया तथा उनका अपहरण कर लिया. ये लोग उनकी पत्नी को फोन कर 10 लाख रुपये मांग कर रहे थे.

उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर रही पुलिस ने इस मामले में सुनीता, राकेश, दीपक तथा सौरभ को गिरफ्तार कर लिया. सिंह ने बताया कि सुनीता गुर्जर के पास से सुनीता तथा बबली नाम से दो पैन कार्ड मिले जिनपर एक ही महिला की तस्वीर लगी थी.

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सुनीता ने धोखाधड़ी की और आयकर विभाग के नियमों का उल्लंघन करते हुए दो पैन कार्ड बनवाये. इस मामले में थाना सेक्टर-49 के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने मामला दर्ज कराया है. मालूम हो कि आरोपित महिला अभी जेल में है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola