22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

मिल गयी ,मिल गयी ,मिल गयी! पाक में फंसी महिला को भारत लौटने की इजाजत

नयी दिल्ली/इस्लामाबाद: पाकिस्तान में जबरन शादी की शिकार हुई भारतीय महिला उज्मा अब वापस अपने वतन भारत लौट रही हैं. पाकिस्तानी मीडिया में चल रही खबर के अनुसार इस्लामाबाद हाइकोर्ट ने पाकिस्तानी व्यक्ति पर जबरन शादी करने का आरोप लगाने वाली भारतीय नागरिक उज्मा को भारत लौटने की इजाजत दे दी है. हाईकोर्ट की अनुमति […]

नयी दिल्ली/इस्लामाबाद: पाकिस्तान में जबरन शादी की शिकार हुई भारतीय महिला उज्मा अब वापस अपने वतन भारत लौट रही हैं. पाकिस्तानी मीडिया में चल रही खबर के अनुसार इस्लामाबाद हाइकोर्ट ने पाकिस्तानी व्यक्ति पर जबरन शादी करने का आरोप लगाने वाली भारतीय नागरिक उज्मा को भारत लौटने की इजाजत दे दी है. हाईकोर्ट की अनुमति मिलने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच वह वाघा बॉर्डर तक पहुंच गयी है.

जानकारी के अनुसार इस्लामाबाद कोर्ट के जज मोहसिन अख्तर कयानी ने उज्मा का मूल आव्रजन प्रपत्र वापस लौटा दिया है. आपको बता दें कि पाकिस्तान में उज्मा नाम की एक भारतीय महिला से एक पाकिस्तानी डॉक्टर ने जबरन शादी कर ली थी जिसके बाद मामला गरमा गया था.

बंदूक तान कर पाकिस्तान में जबरन करायी गयी शादी : भारतीय महिला

मामले की सुनवाई इस्लामाबाद की अदालत में चल रही थी. उज्मा एक भारतीय महिला है जिसने पिछले दिनों भारतीय उच्चायोग में शरण ली थी. उसने भारतीय अफसरों को बताया था कि कैसे एक पाकिस्तानी नागरिक के साथ शादी करने के लिए बंदूक तानकर उसे मजबूर किया गया और उसे हिंसा एवं यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा.

VIDEO : जब नाचते-नाचते मर गया दूल्हा, देखें लाइव वीडियो

उज्मा ने इस्लामाबाद अदालत में अपने पति ताहिर अली के खिलाफ याचिका दायर की, उसने अपने पति पर प्रताड़ना और धमकाने का आरोप लगाया और मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान रिकॉर्ड कराया. अदालत के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि महिला ने मजिस्ट्रेट से कहा कि वह शादी के लिए नहीं, बल्कि अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए पाकिस्तान पहुंची थी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें