नयी दिल्लीः कांग्रेस ने 71 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट मेंं सुबोध कांत सहाय के नाम की घोषणा भी कर दी गयी है. टिकट पाने के बाद सुबोध कांत सहाय ने कहा कि मेरे टिकट को लेकर रांची में सभी धर्मों के लोगों ने प्रार्थना की मैं जीवनभर लोगों का शुक्रगुजार रहूंगा
पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल का चंडीगढ़ से टिकट बरकरार रखा गया है. ‘रेलगेट’ की वजह से ही पवन बंसल को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था. इन 71 उम्मीदवारों में से 11 महिलाएं हैं. उत्तर प्रदेश कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी लखनऊ से चुनाव लड़ेंगी. वहीं फिरोजाबाद से सांसद और बॉलीवुड एक्टर राज बब्बर को गाजियाबाद से राजब्बर और नगमा को मेरठ से उम्मीदवार बनाया गया है.
कांग्रेस : दूसरी सूची में 71 प्रत्याशी
झारखंड : सुबोध कांत सहाय (रांची).
उत्तर प्रदेश : बेगम नूर बानो (मुरादाबाद), नगमा (मेरठ), राज बब्बर (गाजियाबाद), रमेश चंद तोमर (गौतम बुद्धनगर), रीता बहुगुणा जोशी (लखनऊ ), श्रीमती हंसमुखी शंखवार,एससी (इटावा) महेंद्र गौतम, एससी (कौशांबी), अशोक सिंह (आंबेडकर नगर), मुकेश श्रीवास्तव (कैसरगंज), तरुण पटेल (डुमरियागंज), रोहित पांडेय (संतकबीर नगर), तूफानी निषाद, एससी (मछलीशहर), ललितेश पति त्रिपाठी (मिरजापुर).
ओड़िशा : हेमानंद बिस्वाल, एसटी (सुंदरगढ़) अमरनाथ प्रधान (संबलपुर), श्याम सुंदर हंसडोह,एसटी (मयूरभंज), भक्त चरण दास (कालाहांडी), प्रदीप कुमार मांझी (नाबरंगपुर), हरिहर करन (कंधमाल).
हिमाचल प्रदेश : चंदर कुमार (कांगड़ा), श्रीमती प्रतिभा सिंह (मंडी), मोहन लाल बरगटा, एससी (शिमला).
छत्तीसगढ़ : आरती सिंह, एसटी (रायगढ़), सत्यनारायण शर्मा (रायपुर).
असम : मोहम्मद वाजिद अली चौधरी (धुबरी), श्रीमती जोन जोनली बरुआ (नावगोंग).
गुजरात : प्रवीण राठोड़ (भावनगर).
कर्नाटक : प्रकाश बी हुकेरी (चिक्कोडी), श्रीमती लक्ष्मी हेबालकर (बेलगाम), अजयकुमार सरनाइक (बगलकोट), बीवी नायक, एसटी (रायचूर), बसवराज हितनाल (कोप्पल), मंजूनाथ भंडारी (शिमोगा), जनार्दन पुजारी (दक्षिण कन्नड़), चंद्रप्पा,एससी (चित्रदुर्ग), रिजवान अरशद (बेंगलुरु सेंट्रल), डॉ एम विरप्पा मोइली (चिकबल्लापुर).
केरल : टी सिद्दीकी (कसरागुड), के सुधाकरण (कन्नूर), मुल्लापल्ली रामचंद्रन (वडाकरा), एमआइ सानवास (वायनाड), एमके राघवन (कोझीकोड), श्रीमती शीबा केए, एससी (अलाथुर), केपी धनापल्लन (त्रिशूर), पीसी चाको (चलाकुडी), प्रो केवी थॉमस (एर्नाकुलम), डीन कुरीकोसे (इडुक्की), केसी वेणुगोपाल (अल्लापुझा), कोडीकुनील सुरेश, एससी (मावेलिक्करा), एंटो एंटोनी (पथहनामिथ्था), श्रीमती बिंदु कृष्णा (एटीनगल), डॉ शशि थरूर (तिरुवनंतपुरम).
मध्यप्रदेश : गोविंद सिंह (मुरैना), ओंकार मरकाम,एसटी (मंडला) देवेंद्र पटेल (होशंगाबाद).
महाराष्ट्र : सागर मेघे (वर्धा), हिदायत पटेल (अकोला), डॉ नामदेव उसेंडी, एसटी (गढ़चिरोली चिमूर), राजीव सातव (हिंगोली), विलास औताड़े (जालना), विश्वनाथ पटील (भिवंडी), कलप्पा आवड़े (हतकनंगले).
मेघालय : विंसेंट एच पाला, एसटी (शिलांग), डारयल विलियम चेरन मोमीन, एसटी (तुरा).
नगालैंड : केसी पूसा (नगालैंड). राजस्थान : श्रीमती राजबाला ओला (झुंझनु), रघुवीरसिंह मीना, एसटी (उदयपुर). चंडीगढ़ : पवन कुमार बंसल (चंडीगढ़).
लक्षद्वीप : हेमदुल्ला सईद, एसटी (लक्षद्वीप).
पुडुचेरी : वी नारायण सामी (पुडुचेरी)