24.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

नयी दिल्ली भाजपा कार्यकारिणी में शाजिया को जगह मिली

नयी दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आज अपनी टीम की घोषणा की जिसमें 35 पदाधिकारियों की घोषणा की गई है. उन्होंने पार्टी की महानगर कार्यकारिणी समिति में आप की पूर्व नेता शाजिया इल्मी को भी स्थान दिया है. बहरहाल पार्टी सूत्रों ने दावा किया कि नई टीम में केंद्रीय मंत्री विजय […]

नयी दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आज अपनी टीम की घोषणा की जिसमें 35 पदाधिकारियों की घोषणा की गई है. उन्होंने पार्टी की महानगर कार्यकारिणी समिति में आप की पूर्व नेता शाजिया इल्मी को भी स्थान दिया है.

बहरहाल पार्टी सूत्रों ने दावा किया कि नई टीम में केंद्रीय मंत्री विजय गोयल और भाजपा के दिल्ली मामलों के प्रभारी श्याम जाजू का ‘‘बडी छाप” दिख रही है क्योंकि कार्यकारी समिति में दोनों के नजदीकी लोगों को जगह दी गई है.शाजिया इल्मी और कमलजीत सहरावत उन आठ लोगों में शामिल हैं जिन्हें उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसके साथ ही आम आदमी पार्टी छोडने के बाद इल्मी को भाजपा में पहला पद हासिल हुआ है.
भाजपा के एक नेता ने बताया कि कमलजीत सहरावत दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की प्रमुख थीं और महिला शाखा में उनकी ‘‘अच्छी छवि” होने के कारण उन्हें महानगर इकाई का उपाध्यक्ष बनाया गया है. उत्तर दिल्ली के पूर्व महापौर रवीन्द्र गुप्ता को महासचिव बनाया गया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें