कर्तव्य पथ पर पहली बार मिस्र की सेना ने किया परेड, कर्नल महमूद मोहम्मद अब्देल ने किया नेतृत्व
Published by : Pritish Sahay Updated At : 26 Jan 2023 11:57 AM
74th Republic Day 2023: कर्तव्य पथ पर मिस्र की सेना की टुकड़ी ने भी परेड किया. कर्तव्य पथ पर पहली बार मिस्र के सशस्त्र बलों ने परेड में हिस्सा लिया. परेड का नेतृत्व कर्नल महमूद मोहम्मद अब्देल ने किया. पीएम मोदी ने भी ताली बजाकर मिस्र की सेना के परेड की हौसला अफजाई की.
74th Republic Day 2023: पूरी दुनिया में भारत के 74 वें गणतंत्र दिवस की धूम है. कर्तव्य पथ पर परेड का भव्य दृश्य देख पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है. इस बार गणतंत्र दिवस पर के मौके पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल-सीसी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए हैं. उनके साथ मिस्र की सेना की एक टुकड़ी भी आयी है. कर्तव्य पथ पर मिस्र की सेना की टुकड़ी ने भी परेड किया. कर्तव्य पथ पर पहली बार मिस्र के सशस्त्र बलों ने परेड में हिस्सा लिया. परेड का नेतृत्व कर्नल महमूद मोहम्मद अब्देल ने किया. पीएम मोदी ने भी ताली बजाकर मिस्र की सेना के परेड की हौसला अफजाई की.
आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर: गणतंत्र दिवस के परेड में देश के मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन, नाग मिसाइल सिस्टम और के-9 वज्र को भी प्रदर्शित किया गया. इस बार के परेड में लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत के नेतृत्व में 144 युवा नाविक शामिल हुए. सबसे बड़ी बात की परेड के दौरान जिन सैन्य शस्त्रों को प्रदर्शित किया जा रहा है, उनमें मेड इन इंडिया उपकरण भी शामिल हैं जो आत्मनिर्भर भारत की भावना को दर्शाते हैं.
अग्नि वीरों ने हिस्सा लिया हिस्सा: कर्तव्य पथ पर परेड में पहली बार अग्नि वीरों ने हिस्सा लिया. कर्तव्य पथ पर जारी परेड करने वाली टुकड़ी में 3 महिलाओं ने हिस्सा लिया उनके साथ 6 पुरुष अग्निवीर भी शामिल थे. लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत के नेतृत्व में 144 युवा नाविकों की नौसेना टुकड़ी ने आकस्मिक कमांडर के रूप में कर्तव्य पथ पर मार्च किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










