कर्तव्य पथ पर आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर, सैन्य शस्त्रों का हो रहा प्रदर्शन, मेड इन इंडिया उपकरण भी शामिल
Published by : Pritish Sahay Updated At : 26 Jan 2023 10:54 AM
74 वें गणतंत्र दिवस समारोह में छह अग्निवीर भी नौसेना के मार्च करने वाले दल का हिस्सा होंगे. ये जवान देशभक्ति के जोश के साथ आज यानी गुरुवार को कर्तव्य पथ पर रस्मी परेड में शामिल होंगे.
राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह शुरू हो चुका है. इस बार का समारोह कई मायनों में अलग है. इस बार पहली दफा गणतंत्र दिवस की परेड कर्तव्य पथ से गुजरेगी. पहले इसे राजपथ के नाम से जाना जाता था. पहली बार कर्तव्य पथ परेड देखने के लिए भारी मात्रा में लोग आए हैं. इस बार देश का 74 वां गणतंत्र दिवस राष्ट्रपति मुर्मू की अगुवाई में मनाया जाएगा. परेड में अग्निवीर जवान भी शामिल होंगे.
अग्निवीर जवान भी परेड में शामिल: देश के 74 वें गणतंत्र दिवस समारोह में छह अग्निवीर भी नौसेना के मार्च करने वाले दल का हिस्सा होंगे. ये जवान देशभक्ति के जोश के साथ आज यानी गुरुवार को कर्तव्य पथ पर रस्मी परेड में शामिल होंगे. गणतंत्र दिवस समारोह का नेतृत्व राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी. इस समारोह में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी मुख्य अतिथि होंगे. परेड के दौरान जिन सैन्य शस्त्रों को प्रदर्शित किया जाएगा, उनमें मेड इन इंडिया उपकरण शामिल हैं जो आत्मनिर्भर भारत की भावना को दर्शाते हैं.
कर्तव्य पथ पर शक्ति प्रदर्शन: परेड में देश के मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन, नाग मिसाइल सिस्टम और के-9 वज्र को भी प्रदर्शित किया जाएगा. इस बार के परेड में लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत के नेतृत्व में 144 युवा नाविक शामिल होंगे. पहली बार मार्च करने वाले दल में तीन महिलाएं और छह अग्निवीर भी शामिल हैं. इसके बाद नौसेना की झांकी होगी, जो ‘इंडियन नेवी- कॉम्बैट रेडी, क्रेडिबल, कोहेसिव एंड फ्यूचर प्रूफ’ विषय पर आधारित है. यह भारतीय नौसेना की बहु-आयामी क्षमताओं, नारी शक्ति और आत्मनिर्भर भारत के तहत मुख्यत: स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए और निर्मित किए गए उपकरणों को प्रदर्शित करेगा.
Also Read: Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस को लेकर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात, जमीन से लेकर आसमान तक नजर
74वां गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पहली बार कर्तव्य पथ पर ध्वजारोहण किया. जिसके बाद 21 तोपों की सलामी दी गयी. इस दौरान मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी भी मौजूद रहे. कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान मिस्र के सेना की एक टुकड़ी ने भी परेड किया. पीएम मोदी ने भी ताली बजाकर मिस्र की सेना के परेड की हौसला अफजाई की.
भाषा इनपुट से साभार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










