देहरादून : भाजपा के विरोध प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस के घोड़े को कथित रुप से हमला कर उसे घायल करने के आरोपी भाजपा विधायक गणेश जोशी की गिरफ्तारी को कांग्रेस सरकार की साजिश बताते हुए उनकी पुत्री नेहा जोशी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज यहां धरना दिया.
Advertisement
गिरफ्तार भाजपा विधायक गणेश जोशी की रिहाई के लिए धरना पर बैठी बेटी नेहा
देहरादून : भाजपा के विरोध प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस के घोड़े को कथित रुप से हमला कर उसे घायल करने के आरोपी भाजपा विधायक गणेश जोशी की गिरफ्तारी को कांग्रेस सरकार की साजिश बताते हुए उनकी पुत्री नेहा जोशी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज यहां धरना दिया. अपने संबोधन में भारतीय जनता युवा मोर्चा […]
अपने संबोधन में भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री सुरेन्द्र नेगी ने कहा कि कांग्रेस सत्ता के नशे में पूरी तरह डूब गयी है और अपनी सरकार को चलाये रखने के लिये उसने मसूरी से विधायक गणेश जोशी को असंवैधानिक तरीके से गिरफ्तार किया.
नेगी ने कार्यकर्ताओं का आश्वासन दिया कि जब तक विधायक गणेश जोशी की रिहाई नहीं हो जाती तब तक धरना प्रर्दशन एवं आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने बताया कि इसी क्रम में कल यहां आईटी पार्क चौक, सहस्त्रधारा रोड़ में मुख्यमंत्री हरीश रावत की शवयात्रा निकाली जाऐगी. धरने में विधायक की पुत्री नेहा भी शामिल रही.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement