24.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

श्रीलंकाई नौसेना ने 28 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

रामेश्वरम (तमिलनाडु) : अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पार करने एवं श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मछली पकडने के आरोप में श्रीलंकाई नौसेना ने आज 28 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया. मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक गोपीनाथ ने बताया कि पुडुकोट्टई, पंबन और तूतीकोरिन से ताल्लुक रखने वाले इन मछुआरों को कंगेसंतुरई तट ले जाया गया. उन्होंने बताया […]

रामेश्वरम (तमिलनाडु) : अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पार करने एवं श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मछली पकडने के आरोप में श्रीलंकाई नौसेना ने आज 28 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया. मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक गोपीनाथ ने बताया कि पुडुकोट्टई, पंबन और तूतीकोरिन से ताल्लुक रखने वाले इन मछुआरों को कंगेसंतुरई तट ले जाया गया. उन्होंने बताया कि मछुआरों की एक यांत्रिक नौका और दो देसी नौकाओं को भी श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों ने जब्त कर लिया.

द्वीप देश के जलक्षेत्र में मछली पकडने के आरोप में श्रीलंकाई नौसेना की ओर से इस महीने यह चौथी गिरफ्तारी है. श्रीलंका की नौसेना ने बीच समुद्र में अलग अलग जगहों से तीन मार्च को आठ मछुआरों और फिर छह मार्च को 29 अन्य को गिरफ्तार किया. इसके बाद 10 मार्च को भी चार अन्य मछुआरों को गिरफ्तार किया गया. तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ऐसी गिरफ्तारियां रोकने के लिए स्थाई हल तलाशने के तहत समुचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया था और गिरफ्तार भारतीय मछुआरों एवं जब्त नौकाओं की रिहाई के लिए केंद्र से दखल की मांग की थी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें