28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

रूस ने ज्यादा भारतीय सैलानियों को आकर्षित करने को बनाई योजना

मुंबई : रूस में पर्यटन क्षेत्र से जुडे अधिकारियों ने मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग जैसे लोकप्रिय स्थानो की यात्रा के प्रति भारतीय सैलानियों को आकर्षित करने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना बनायी है और क्रीमिया को एक नये पर्यटन केंद्र के रूप में बढावा दे रहा है. भारत में रूस सूचना केंद्र की कैटेरिना बेलयाकोवा […]

मुंबई : रूस में पर्यटन क्षेत्र से जुडे अधिकारियों ने मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग जैसे लोकप्रिय स्थानो की यात्रा के प्रति भारतीय सैलानियों को आकर्षित करने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना बनायी है और क्रीमिया को एक नये पर्यटन केंद्र के रूप में बढावा दे रहा है. भारत में रूस सूचना केंद्र की कैटेरिना बेलयाकोवा ने कहा ‘2015 में भारत से रूस गये पर्यटकों की संख्या तकरीबन 31,000 थी. हमारे देश आने वाले सैलानियों की संख्या बढाने की विशाल संभावना है.’

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा ‘बहुत से भारतीय यूरोप और एशिया जाते हैं, लेकिन रूस के क्षेत्रों के बारे में अपेक्षाकृत कम जानते है.’ कैटेरिना ने कहा, ‘हम भारत और रूस के बीच और यूरेशियन आर्थिक परिषद के राष्ट्रों के बीच सैलानियों के आवागमन के विकास के लिए ‘इंडो-रशिया टूरिस्ट एक्सचेंज’ कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, जिसमें इस साल अप्रैल-मई में सेंट पीटर्सबर्ग, मॉस्को और क्रीमिया में भारतीय यात्रा कंपनियों के लिए संवर्धन यात्राओं की एक श्रृंखला शामिल है.’

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें