22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

साहित्य अकादमीः मैथिली में सुरेश्वर झा और संताली में अर्जुन हेब्रम

नयी दिल्ली: बालीवुड संगीतकार जावेद अख्तर, हिन्दी उपन्यासकार मृदुला गर्ग और बांग्ला के जाने माने कवि सुबोध सरकार सहित 22 भारतीय भाषाओं के रचनाकारों को आज साहित्य अकादमी पुरस्कार देने की घोषणा की गयी. अकादेमी ने 22 भाषाओं में अपने वार्षिक पुरस्कार की घोषणा की, असमिया और गुजराती में पुरस्कारों की घोषणा के बाद की […]

नयी दिल्ली: बालीवुड संगीतकार जावेद अख्तर, हिन्दी उपन्यासकार मृदुला गर्ग और बांग्ला के जाने माने कवि सुबोध सरकार सहित 22 भारतीय भाषाओं के रचनाकारों को आज साहित्य अकादमी पुरस्कार देने की घोषणा की गयी.

अकादेमी ने 22 भाषाओं में अपने वार्षिक पुरस्कार की घोषणा की, असमिया और गुजराती में पुरस्कारों की घोषणा के बाद की जाएगी.आठ कविता संग्रह, चार निबंध संग्रह, तीन उपन्यास, दो यात्रा वृतांत, दो कहानी संग्रह, एक आत्मकथा, एक संस्मरण और एक नाटक के लिए भी साहित्य अकादमी पुरस्कारघोषित किए गए.

पुरस्कार की विस्तार पूर्वक जानकारी के लिये यहां क्लिक करें

अपने कविता संग्रह के लिए पुरस्कृत 8 कवि हैं : सुबोध सरकार ( बांग्ला) ,अनिल बर, (बोडो) ,सीताराम सपोलिया( डोगरी ) , अम्विकादत्त ( राजस्थानी ) , राधाकांत ठाकुर ( संस्कृत), अर्जुन चरण हेम्ब्रम ( संताली ) , नामदेव ताराचंदाणी ( सिंधी ) और जावेद अख्तर ( उर्दू) , मृदुला गर्ग को उनके उपन्यास ‘मिलजुल मन’ ( हिन्दी ), मनमोहन को उनके उपन्यास ‘निरवाण’ (पंजाबी) , और आर एन जो डी क्रूज को उनके उपन्यास ‘कोरकई’ (तमिल ) के लिये पुरस्कृत किया गया.

सी एन रामचन्द्रन (कन्नड़ ), तुकाराम रामा शेअ (कोंकणी ), सतीश कालसेकर ( मराठी) और कत्यायनी द्मिहे ( तेलुगु) को उनके निबंध संग्रह के लिए पुरस्कृत किया गया. तेमसुला आओ ( अंग्रेजी) और मोही .उद. दीन रेशी ( कश्मीरी) को उनके कहानी संग्रहों के लिए और माखोनमनि मोंडसाबा ( मणिपुरी) व मनबहादुर प्रधान ( नेपाली ) को यात्रा वृतांत के लिए, एम एन पालूर (मलयालम) को आत्मकथा, सुरेश्वर झा ( मैथिली ) को उनके संस्मरण के लिए, संताली में अर्जुन हेब्रम और विजय मिश्र ( ओड़िया) को उनके नाटक के लिए पुरस्कृत किया गया. साहित्य अकादमी पुरस्कार के रुप में एक उत्कीर्ण ताम्रफलक, शाल और एक लाख रुपए की राशि दी जाती है. घोषित पुरस्कार 11 मार्च 2014 को यहां आयेजित एक विशेष समारोह में प्रदान किए जाएंगे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें