Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 7 शूटर गिरफ्तार, बना रहे थे बड़ा प्लान, हथियार भी जब्त

Published by : Pritish Sahay Updated At : 25 Oct 2024 9:04 PM

विज्ञापन

Lawrence Bishnoi

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. दिल्ली पुलिस ने गैंग के सात शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से हथियार भी मिले हैं जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है.

विज्ञापन

Lawrence Bishnoi: दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए उसके सात शूटर को गिरफ्तार कर लिया है. एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने बिश्नोई गैंग के शूटर को गिरफ्तार किया है. ये लोग हत्या की साजिश कर रहे थे. रिपोर्ट के मुताबिक इनके पास से दिल्ली पुलिस को छह पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं. हाल ही में मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्याकांड के बाद कई राज्यों की पुलिस लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ एक्शन में है.

लॉरेंस बिश्नोई के भाई पर 10 लाख रुपये का इनाम

इधर एनआईए भी विश्नोई गैंग के खिलाफ एक्शन में है. एनआईए ने जेल में बंद कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई की सूचना देने और गिरफ्तारी में मदद करने वाले को 10 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है. पुलिस काफी समय से अनमोल बिश्नोई की तलाश कर रही है. बता दें, पुलिस अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित आवास के बाहर गोलीबारी की घटना को लेकर अनमोल की तलाश कर रही है. सूत्रों के मुताबिक अनमोल बिश्नोई कनाडा में रहता है. एनआईए ने कहा है कि 12 अक्टूबर को हुई महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे भी कथित रूप से अनमोल का हाथ माना जा रहा है.

अनमोल बिश्नोई के खिलाफ एक लुकआउट सर्कुलर

सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी अनमोल बिश्नोई ने ली थी. इसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है. पुलिस ने उसके खिलाफ एक लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया था. वहीं उसका भाई लॉरेंस इस समय गुजरात की साबरमती जेल में बंद है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अनमोल बिश्नोई पर 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह जेल में सजा काट चुका है.

Also Read: J&K Target Killing : आखिर क्या चाहता है पाकिस्तान? 15 दिनों में 20 की मौत, भड़के फारूक अब्दुल्ला

J&K Target Killing : आखिर क्या चाहता है पाकिस्तान? 15 दिनों में 20 की मौत, भड़के फारूक अब्दुल्ला, देखें वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola