24.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

मोदी ने सोनिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री पद के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की. मोदी ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ट्वीट किया, ‘‘ संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं. मैं उनके […]

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री पद के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की.

मोदी ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ट्वीट किया, ‘‘ संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं. मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं.’’सोनिया गांधी आज 67 वर्ष की हो गई लेकिन दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के निधन के मद्देनजर उनके जन्मदिन पर कोई समारोह आयोजित नहीं किया गया. दक्षिण अफ्रीका के दिवंगत नेता को सम्मान देने के लिए देश गत शुक्रवार से पांच दिन का राजकीय शोक मना रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें