Advertisement
झारखंड के मुख्यमंत्री ने की वेंकैया नायडू से मुलाकात
नयी दिल्ली : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास आज केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की और केंद्र द्वारा शुरु किये गये नये शहरी मिशनों के तहत राज्य से शहरी विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की. मुख्यमंत्री ने जमशेदपुर और मांगो को अटल शहरी रुपांतरण और नवीनीकरण मिशन (अमृत) योजना में […]
नयी दिल्ली : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास आज केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की और केंद्र द्वारा शुरु किये गये नये शहरी मिशनों के तहत राज्य से शहरी विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की. मुख्यमंत्री ने जमशेदपुर और मांगो को अटल शहरी रुपांतरण और नवीनीकरण मिशन (अमृत) योजना में शामिल करने का प्रस्ताव दिया . उन्होंने इस बारे में कहा कि ये दोनों अधिसूचित शहरी क्षेत्र हैं.
उन्होंने रांची को स्मार्ट सिटी बनाने की तैयारियों के लिए उठाये गये कदमों की जानकारी नायडू को दी. नायडू ने मुख्यमंत्री का ध्यान झारखंड में स्वच्छ भारत मिशन के क्रियान्वयन की तरफ दिलाया. उन्होंने साथ ही दास से कहा कि वह विस्तृत बातचीत और राज्य में शहरी विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए जल्द ही रांची का दौरा करेंगे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement