5 नवंबर की टॉप 20 खबरें: अग्निवीर बनेंगे परमानेंट सैनिक! वोटर लिस्ट से 1.56 करोड़ नाम बाहर, US मिड टर्म चुनाव में ट्रंप की हार
5 नवंबर की टॉप 20 खबरें
5 November Top 20 News: अग्निपथ योजना को लेकर खबर है कि अतिरिक्त दो साल की सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों को नियमित सैनिक बनने का अवसर मिलेगा. उधर, चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं. छह राज्यों में करीब 1,640 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान के बीच लगभग 1.56 करोड़ नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं. वहीं, अमेरिकी मिड टर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी करारी हार के करीब पहुंच गई है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.
1. अग्निवीर 6 साल बाद बनेंगे परमानेंट सैनिक, मोदी सरकार का नया फैसला
Agniveer News: अग्निपथ योजना को लेकर एक जरूरी खबर है. न्यूज एजेंसी ANI ने रक्षा सूत्रों के हवाले से बताया है कि दो साल का अतिरिक्त सेवा कार्यकाल पूरा करने वाले अग्निवीरों को नियमित सैनिक बनाया जाएगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
2. अग्निपथ योजना में बदलाव पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- भाजपा बन गई है 'भारतीय जनता पलटी'
Agnipath Scheme Changes 2026: अग्निपथ योजना में बदलाव की घोषणा के साथ ही नया सियासी विवाद शुरू हो गया है. सरकार ने चार साल की सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों को दो साल अतिरिक्त कार्यकाल देने का फैसला किया है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने इसे आगामी विधानसभा चुनावों से जोड़ते हुए बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार को अब योजना बदलने की जरूरत क्यों पड़ी? यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
3. 1,600 घुसपैठियों के लिए 1.56 करोड़ भारतीय वोटर लिस्ट से बाहर, SIR पर शाह के दावों की क्या है हकीकत?
चुनाव आयोग ने SIR के जरिए वोटर लिस्ट से विदेशी नागरिकों के नाम हटाने का दावा किया गया था. लेकिन छह राज्यों में करीब 1,640 संदिग्ध विदेशी नागरिक ही मिले और करीब 1.56 करोड़ नाम मतदाता सूची से हटाए गए. देखिए चुनाव आयोग के दावों की क्या है हकीकत. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
4. झारखंड के आम आदमी से 2800 गुना ज्यादा कमाते हैं सांसद नथवानी, फिर करोड़ों का कर्ज क्यों?
Parimal Nathwani Net Worth: झारखंड में एक आम आदमी जितनी कमाई पूरे साल में नहीं कर पाता, उससे कई गुना ज्यादा कमाई राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी एक दिन में कर लेते हैं. नथवानी ने चुनावी हलफनामे में वित्त वर्ष 2025-26 में 35.70 करोड़ रुपये की कमाई घोषित की है. इस हिसाब से उनकी रोजाना की कमाई करीब 9.78 लाख रुपये बैठती है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
5. क्रिप्टो कार्ड यानी पैसों के ट्रांजेक्शन के सारे नियम तोड़ दो, भारत में खरीदारी, लेकिन विदेश जा रहा पैसा
भारत में क्रिप्टो कार्ड से भुगतान शुरू हो गया है. इस भुगतान ने RBI की चिंता बढ़ा दी है, इसके पीछे की वजह और क्रिप्टो कार्ड के पूरे कांसेप्ट की पड़ताल, यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
6. CEC ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप: केरल सरकार ने दिए विजिलेंस जांच के आदेश
केरल में 20 साल पुराने सड़क निर्माण प्रोजेक्ट के 17 करोड़ के बिल पास करने के बदले कथित तौर पर घूस मांगने के मामले में विजिलेंस जांच शुरू हो गई है; पूर्व ठेकेदार का दावा है कि भुगतान रुकने के चलते मलेशियाई कंपनी के प्रोजेक्ट इंजीनियर ने खुदकुशी कर ली थी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
7. CJP की लीगल हेड रत्ना सिंह पर चलेगा अवमानना का केस? दिल्ली सरकार के वकील ने दी मंजूरी
CJP की रत्ना सिंह के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की दिल्ली सरकार के वकील ने मंजूरी दे दी है. जानिए पूरा मामला और क्या है आरोप. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
8. बिहार के अस्पतालों का सच: 13 हजार की आबादी पर एक सरकारी डॉक्टर, 10 मिनट की जगह मिल रहे मरीज को सिर्फ दो मिनट
बिहार के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी से इलाज की गुणवत्ता पर संकट है. मरीजों को 2-3 मिनट ही मिल पा रहे, जबकि 3000 लोगों पर एक डॉक्टर उपलब्ध है. जानें पूरी स्थिति. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
9. ट्रंप कमजोर पड़े तो ईरान ने बदली चाल, भारत समेत 4 देशों के लिए खोला होर्मुज का रास्ता
ईरान ने अमेरिका चुनाव नतीजों के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से भारत, चीन, इराक और कतर के जहाजों को गुजरने की छूट दी है. जानें इस फैसले के पीछे की वजह और इसका महत्व. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
10. अमेरिकी मिडटर्म चुनाव का भारत पर क्या होगा असर, टैरिफ-H-1B सहित क्या-क्या बदलेगा?
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के नतीजों से अमेरिका की राजनीति में बड़ा बदलाव आएगा. जानें ट्रंप, H-1B वीजा और भारत पर इसके संभावित असर को. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
11. US Midterm Elections: भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, 5 सांसद चुने गए, अरुणा मिलर भी जीतीं
US Midterm Elections 2026:अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में भारतीय मूल के नेताओं ने एक बार फिर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. पांच भारतीय-अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुने गए हैं, जबकि अरुणा मिलर मेरीलैंड की लेफ्टिनेंट गवर्नर बनी रहेंगी. इनमें डॉक्टर, इंजीनियर, पूर्व शिक्षक और बराक ओबामा के सलाहकार रह चुके नेता भी शामिल हैं. जानिए इन सभी की भारतीय जड़ों और राजनीतिक सफर के बारे में. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
12. बिहार के अस्पतालों का सच: 13 हजार की आबादी पर एक सरकारी डॉक्टर, 10 मिनट की जगह मिल रहे मरीज को सिर्फ दो मिनट
बिहार के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी से इलाज की गुणवत्ता पर संकट है. मरीजों को 2-3 मिनट ही मिल पा रहे, जबकि 3000 लोगों पर एक डॉक्टर उपलब्ध है. जानें पूरी स्थिति. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
13. झारखंड शिक्षक नियुक्ति 2016 मामला: सरकार और JSSC की 100 से अधिक अपीलों पर 16 दिसंबर को सुनवाई
झारखंड शिक्षक नियुक्ति 2016 मामले में 100 से अधिक अपीलों पर 16 दिसंबर को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. जेएसएससी और सरकार की याचिकाओं पर फैसला लंबित है.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
14. SIR दस्तावेज में सुधार के नाम पर घूस ले लिये 'सरकारी बाबू', हो गए सस्पेंड
झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान घूसखोरी का मामला सामने आया है. 100 रुपये लेते सरकारी कर्मचारी का वीडियो वायरल होने पर तत्काल कार्रवाई हुई.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
15. IND vs NZ 1st ODI: विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने बादशाह
विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 74 रनों की पारी खेलकर सचिन तेंदुलकर का बड़ा विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया. वह वनडे में रन चेज के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
16. सरकार ने ₹14500 करोड़ की स्टोरेज योजना को दी मंजूरी, 24/7 बिजली देने का प्लान
सरकार ने ₹14500 करोड़ की ग्रिड-स्केल एनर्जी स्टोरेज योजना को मंजूरी दे दी है. इससे 24/7 बिजली सप्लाई सुनिश्चित होगी. जानें पूरी डिटेल्स.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
17. पाकिस्तान की खरीदी कंपनी, बिहार की खाक छानी...₹14 लाख करोड़ के 'बजाज साम्राज्य' की नींव रखने वाले की दिलचस्प कहानी
बजाज ग्रुप के फाउंडर, जमनालाल बजाज की दिलचस्प कहानी के बारे में जानेंगे. आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी है. उन्होंने 100 साल पहले स्वतंत्रता संग्राम और उद्योग एक साथ साधते हुए 14 लाख करोड़ रुपये के बजाज साम्राज्य की नींव रखी. जानते हैं... यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
18. बिना ड्राइवर वाली टैक्सी को सड़क पर चलना सिखाएगा, Baidu का नया AI मॉडल
Baidu का Apollo World AI सिस्टम Robotaxi को वर्चुअल दुनिया में ट्रेनिंग देगा. जानें कैसे यह तकनीक बिना ड्राइवर वाली कारों को सुरक्षित बनाएगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
19. 'जोगियों को जैसे जोग लग जाता है...' 27 साल पहले नुसरत फतेह अली खान और आनंद बख्शी की जुगलबंदी बनी आखिरी बॉलीवुड एल्बम
'जोगियों को जैसे जोग लग जाता है...' 27 साल पुराना यह गाना एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जानिए नुसरत फतेह अली खान और आनंद बख्शी ने कैसे बनाया था फिल्म कच्चे धागे का यह खूबसूरत गीत.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
20. रिलीज से पहले 'रामायण' का धमाका, एडवांस बुकिंग में इतने करोड़ पार, रणबीर-यश की फिल्म ने मचाई धूम
Ramayana Advance Booking: 'रामायण' की रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग 111.89 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है. रणबीर कपूर और यश की फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए