रामेश्वरम : श्रीलंका की एक अदालत ने देश की नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए रामेश्वरम और मंडपम के 41 मछुआरों की रिहाई का आज आदेश दिया है. इनमें से 21 मछुआरों को पांच जुलाई और अन्य को पांच अगस्त को श्रीलंकाई समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.
‘इनोसेंट फिशरमेन आर्गेनाइजेशन’ के अध्यक्ष यू अरलानंदम ने बताया कि मन्नार अदालत के न्यायिक मजिस्ट्रेट आनंदी कंकराथिनम ने हालांकि श्रीलंकाई नौसेना द्वारा पकड़ी गई दस नौकाओं को जब्त करने का आदेश दिया है.
इससे पहले वावुनिया की एक अदालत द्वारा हाल ही में रिहा किए गए पंबन के 35 मछुआरे भारत ले जाने वाली नौकाओं के इंतजार में श्रीलंका में ही रुके हुए हैं. ऐसे में आज या कल तक इन 76 मछुआरों के यहां पहुंचने की उम्मीद है.