23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

मोदी सरकार के एक साल पर भाजपा का मल्टीमीडिया अभियान

नयी दिल्ली : राजग सरकार की एक साल की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए भाजपा एक मल्टीमीडिया प्रस्तुतिकरण तैयार करेगी. प्रमुख केंद्रीय मंत्रियों के साक्षात्कारों पर आधारित इस प्रस्तुतिकरण का उपयोग बिहार विधानसभा चुनाव में भी किया जाएगा. मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी मंत्रियों के साक्षात्कारों को प्रस्तुतिकरण के रुप में संकलन के लिए […]

नयी दिल्ली : राजग सरकार की एक साल की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए भाजपा एक मल्टीमीडिया प्रस्तुतिकरण तैयार करेगी. प्रमुख केंद्रीय मंत्रियों के साक्षात्कारों पर आधारित इस प्रस्तुतिकरण का उपयोग बिहार विधानसभा चुनाव में भी किया जाएगा.

मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी मंत्रियों के साक्षात्कारों को प्रस्तुतिकरण के रुप में संकलन के लिए समन्वयक की भूमिका में होंगी. पार्टी इसका उपयोग भविष्य में विभिन्न चुनाव अभियानों में करेगी.

सूत्रों ने बताया कि प्रस्तुतिकरण में वरिष्ठ मंत्रियों अरुण जेटली, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी, एम वेंकैया नायडू, रविशंकर प्रसाद, बीरेंद्र सिंह के अलावा स्मृति ईरानी के साक्षात्कारों के अंश होंगे. इस आशय का फैसला उच्चस्तरीय स्तर पर किया गया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें