27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भाजपा का सदस्यता अभियान आज रात होगा समाप्त, कल से महासंपर्क अभियान शुरु

नयी दिल्लीः एक नवंबर से शुरु हुआ भाजपा का सदस्यता अभियान आज रात बारह बजे औपचारिक रुप से समाप्त हो जाएगा. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस में इसकी घोषणा की. उन्होंने कहा कि एक नवंबर से जारी भाजपा का सदस्यता अभियान आज रात बाहर बजे औपचारिक रुप से समाप्त हो जाएगा. […]

नयी दिल्लीः एक नवंबर से शुरु हुआ भाजपा का सदस्यता अभियान आज रात बारह बजे औपचारिक रुप से समाप्त हो जाएगा. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस में इसकी घोषणा की. उन्होंने कहा कि एक नवंबर से जारी भाजपा का सदस्यता अभियान आज रात बाहर बजे औपचारिक रुप से समाप्त हो जाएगा.

अमित शाह ने कहा कि हमारे सदस्यों की संख्या 10 करोड़ 43 लाख हो गयी है. उन्होंने इस काम के लिए अपने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि हमारे सात हजार कार्यकर्ताओं ने घूम-घूम कर इस काम में सराहनीय भूमिका निभायी.

उनलोगों ने कॉलेज के हॉस्टलों, मॉल, सब्जी मंडियों आदि में जाकर सदस्यों को भाजपा से जोडने में अहम भूमिका निभायी. उन्होंने कहा कि इन छह महीनों में भारतीय जनता पार्टी दुनियां की सबसे बडी सदस्य संख्या वाली पार्टी बन गयी.

उन्होने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में हमारी सदस्य संख्या 10 गुना तक बढी. अमित शाह ने कहा कि आज सदस्यता अभियान समाप्त होने के बाद से कल से महासंपर्क अभियान शुरु किया जाएगा. इसके बाद से तीन महीने तक सदस्यों से जुडने का काम होगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें