27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भाजयुमो कार्यकर्ताओं का एंटनी के निवास के सामने प्रदर्शन

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने यहां रक्षा मंत्री के निवास के सामने प्रदर्शन किया और नियंत्रण रेखा के निकट पांच भारतीय सैनिकों की हत्या पर सरकार की ओर से कड़े जवाब की मांग की. मोर्चा अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने नारे […]

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने यहां रक्षा मंत्री के निवास के सामने प्रदर्शन किया और नियंत्रण रेखा के निकट पांच भारतीय सैनिकों की हत्या पर सरकार की ओर से कड़े जवाब की मांग की.

मोर्चा अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए और पाकिस्तान को कड़ा संदेश देने की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने जब 9 कृष्णा मार्ग स्थित एंटनी के निवास की तरफ बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने पानी की बौछारें मारी.पुलिस ने ठाकुर और मोर्चा के करीब 20 अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और उन्हें तुगलक रोड पुलिस थाने ले गई. उधर, जम्मू से मिली रिपोर्ट के अनुसार पांच भारतीय सैनिकों की हत्या के खिलाफ आज वहां लोगों ने प्रदर्शन किया. जम्मू के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान का झंडा जलाया और उसके खिलाफ नारेबाजी की.

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के 300 से अधिक कार्यकर्ताओं ने संप्रग सरकार के पुतले फूंके और पाकिस्तानी झंडा जलाया. पुंछ और राजौरी में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऐसा ही प्रदर्शन किया.भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए क्योंकि उसने बार बार ऐसा कृत्य किया है.

उन्होंने बार बार ढिठाई दिखाने एवं भड़काउ हमले करने के बाद भी पाकिस्तान के प्रति नरम रुख अपनाने को लेकर कांग्रेस की अगुवाई वाली संप्रग सरकार की कड़ी आलोचना की.इसी बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के महासचिव एवं प्रवक्ता सुदर्शन चौधरी ने सेना से पाकिस्तान द्वारा बार बार संघर्षविराम उल्लंघन करने का जोरदार ढंग से बदला लेने की अपील की.

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता के नेतृत्व में और डोगरा फ्रंट ने भी रानी पार्क से लेकर सिटी चौक तक जुलूस निकाला.गुप्ता ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ तो शांति पहल कर रहे हैं जबकि उनका देश बार बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें