बाल सुधार गृह से 91 बंदी फरार, 40 काबू

मेरठ: एक बाल संप्रेक्षण गृह से आज तडके 91 बच्चे कमरे का जंगला तोडने के बाद दीवार फांदकर फरार हो गए. घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना नौचंदी क्षेत्र की है. दोपहर तक 40 बच्चों को पकड लिया गया और शेष की तलाश जारी है. लापरवाही बरतने के आरोप में दो सिपाहियों को […]
मेरठ: एक बाल संप्रेक्षण गृह से आज तडके 91 बच्चे कमरे का जंगला तोडने के बाद दीवार फांदकर फरार हो गए. घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना नौचंदी क्षेत्र की है. दोपहर तक 40 बच्चों को पकड लिया गया और शेष की तलाश जारी है. लापरवाही बरतने के आरोप में दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है और घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं. पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश ने पीटीआई-भाषा को बताया कि आज तडके सूरजकुंड बाल सुधार गृह से 91 बंदी अपने कमरों के जंगले तोड कर बाहर निकल आए और परिसर की दीवार फांद कर फरार हो गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










