3 नवंबर की टॉप 20 खबरें: चक्रवात मुरासु का कहर, स्कूल बंद, उड़ानें रद्द; मिडटर्म चुनाव से ट्रंप का तय होगा भविष्य
चक्रवात का नजारा, गोल घेरे में ट्रंप, फोटो ANI
3 November Top 20 News: चक्रवात मुरासु की वजह से आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश हो रही है. तूफान की वजह से स्कूल बंद कर दिए गए हैं और 19 उड़ानों को रद्द कर दिया गया. अमेरिका में मिडटर्म चुनाव से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सियासी सफर तय होगा. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी को खुलेआम बहस की चुनौती दी है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.
1. Cyclone Murasu Tracker: आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा में भारी बारिश, स्कूल बंद; 19 उड़ानें रद्द
एक सप्ताह के भीतर दूसरे भीषण चक्रवात का सामना करने की तैयारी में जुटे देश के पूर्वी तटीय राज्यों में सोमवार को भारी बारिश हुई. चक्रवात ‘मुरासु’ के खतरे को देखते हुए कई उड़ानें रद्द कर दी गईं, आपदा राहत टीमों को अलर्ट पर रखा गया और हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. पूरी खबर यहां पढ़ें.
2. क्या है अमेरिका का मिडटर्म चुनाव? 3 नवंबर की वोटिंग से तय होगा ट्रंप का सियासी भविष्य, भारत पर कितना होगा असर
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव 3 नवंबर को है. ये चुनाव राष्ट्रपति ट्रंप की लोकप्रियता की परीक्षा है और कांग्रेस के भविष्य को तय करेगा. जानें भारत पर इसका क्या असर होगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.
3. दिल्ली-NCR में हवा हुई जहरीली, GRAP-2 लागू; इन चीजों पर लगी पाबंदी
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण के हालात बिगड़ने पर GRAP-2 लागू हो गया है. कोयला, लकड़ी और डीजल जनरेटर के इस्तेमाल पर सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
4. कांग्रेस ने बनाया 'वोट चोरी' को विपक्ष की साझा लड़ाई, क्या INDIA ब्लॉक राहुल गांधी को मान चुका है अपना नेता?
राहुल गांधी का ‘वोट चोरी’ अभियान अब कांग्रेस से आगे बढ़कर INDIA गठबंधन की साझा राजनीतिक लड़ाई बनता दिख रहा है. रामलीला मैदान की रैली से विपक्षी एकता का संदेश तो मिला, लेकिन क्या सभी दल राहुल गांधी को अपना नेता मान चुके हैं? पूरी खबर यहां पढ़ें.
5. राहुल गांधी ने PM मोदी को दी खुली बहस की चुनौती, बोले- विदेशी मदद से बने प्रधानमंत्री
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने विपक्ष पर देश को अस्थिर करने के लिए विदेशी मदद लेने का आरोप लगाया था. पूरी खबर यहां पढ़ें.
6. UPSC CDS-I Final Result 2026: लोहिताक्ष महाजन ने किया टॉप, देखें तीनों अकादमियों के टॉपर्स की लिस्ट
UPSC CDS-I Final Result 2026 में लोहिताक्ष महाजन ने पहली रैंक हासिल की है. परीक्षा के जरिए 243 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है. यहां देखें रिजल्ट चेक करने का तरीका और चयन से जुड़ी जरूरी जानकारी. पूरी खबर यहां पढ़ें.
7. ऑपरेशन कोठा-1: पहले दलाल के साथ घूमे, फिर कोठे में घुसे दारोगा, बंगाल से ऐसे बचायी गयी बिहार की बेटी
शादी का झांसा देकर घर से बुलाया, फिर मुजफ्फरपुर से पूर्णिया होते हुए पश्चिम बंगाल के रेडलाइट एरिया पहुंचा दिया. बेटी की एक फोन कॉल ने मां को पुलिस के पास पहुंचाया. इसके बाद केसरिया पुलिस ने करीब 500 किलोमीटर का सफर तय कर सादे कपड़ों में ऑपरेशन चलाया और बंगाल के कोठे से युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. जानिए कैसे 50 रुपये के एक सुराग से पुलिस ने पूरी साजिश का पर्दाफाश किया. पूरी खबर यहां पढ़ें.
8. भारत छोड़ने के नोटिस के बाद झुके एक्टर इमरान खान, हाईकोर्ट से मांगी माफी
एक्टर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. भारत छोड़ने के नोटिस पर कोर्ट ने रोक लगा दी है. जानिए क्या है पूरा मामला और आगे की सुनवाई. पूरी खबर यहां पढ़ें.
9. सिर्फ 2 साल के होंगे UP के नए विधायक: 2029 में फिर चुनाव की तैयारी, टिकट के दावेदारों में हलचल
UP Politics: 2027 में यूपी विधानसभा चुनाव जीतने वाले नए विधायकों का कार्यकाल 5 साल की बजाय सिर्फ 2 साल का रह सकता है? जानें 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर यूट्यूबर राहुल गीता सिंह के दावों की सच्चाई. पूरी खबर यहां पढ़ें.
10. सम्राट चौधरी ने गडकरी से की मुलाकात, पटना से पूर्णिया और बेतिया तक बिछेगा सड़कों का जाल, 49751 करोड़ से बदलेगी तस्वीर
बिहार में सड़क और एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्र सरकार से 49,751 करोड़ रुपये की योजनाओं को जल्द मंजूरी देने की मांग की है. इनमें पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे, गंडक नदी पर पुल और वाराणसी-रांची-कोलकाता हाईवे शामिल हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
11. पटना हाईकोर्ट का फैसला- शादी के बाद जाति प्रमाणपत्र में पति का नाम, फिर भी मिलेगा आरक्षण
शादी के बाद जाति प्रमाणपत्र में पिता की जगह पति का नाम दर्ज है, तो क्या महिला को आरक्षण नहीं मिलेगा? पटना हाईकोर्ट ने इस सवाल पर अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने BPSC की अपील खारिज करते हुए महिला डॉक्टर को आरक्षण के आधार पर नियुक्त करने का निर्देश दिया. पूरी खबर यहां पढ़ें.
12. नौकरी का झांसा, फिर 20 हजार में सौदा! गुमला की किशोरी को राजस्थान ले जाकर करायी जबरन शादी
रोजगार का झांसा देकर 15 साल की किशोरी की तस्करी, 20 हजार में बेचकर राजस्थान में जबरन शादी. जानें कैसे निकली आरोपी के चंगुल से. पूरी खबर यहां पढ़ें.
13. कर्नाटक में हादसा : समुद्र में डूबने से जमशेदपुर की सॉफ्टवेयर इंजीनियर शोभा समेत दो की मौत, एक लापता
गोकर्ण समुद्र तट पर आईटी पेशेवरों के दल का दर्दनाक हादसा. तेज लहरों में जमशेदपुर की शोभा दास और मोहम्मद अकरम की मौत, एक व्यक्ति लापता. बचाव अभियान जारी. पूरी खबर यहां पढ़ें.
14. अल नीनो-ग्लोबल वॉर्मिंग का ट्रिपल थ्रेट: कमजोर मानसून, सर्दी में गर्मी और फसल पर संकट
1950 के बाद के सबसे मजबूत अल नीनो के कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 कमजोर रहा. इसके चलते शीतकाल में रिकॉर्ड गर्मी, मार्च तक 55 हजार मौतों का अंदेशा और रबी फसलों पर संकट मंडरा रहा है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
15. पंजाब AAP में विधायकों के इस्तीफे का दौर जारी: विजय प्रताप ने छोड़ी विधायकी, 1 नवंबर को भी हुए थे 2 इस्तीफे
पंजाब से आम आदमी पार्टी के दो विधायकों चेतन सिंह जौरामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा ने 1 नवंबर को इस्तीफा दे दिया था. आज फिर एक विधायक के इस्तीफे की खबर चर्चा में है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
16. हिंदू हित की बात करना कट्टरपंथ और मुसलमानों की पैरवी सेक्युलरिज्म क्यों?
धर्म की बढ़ती पहचान और कट्टरता समाज में सवाल खड़े कर रही है. सवाल हो रहा है कि धर्म आस्था है या सियासत का हथियार? हिंदू-मुस्लिम पहचान पर बहस छिड़ी हुई है. जानिए धर्म का असली अर्थ और पूरे विवाद का सच. पूरी खबर यहां पढ़ें.
17. अमित शाह बोले- घुसपैठियों को बचा रही कांग्रेस, फर्जी वोटों से जीतना चाहती है चुनाव
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को हैदराबाद में बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा का नेतृत्व किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. शाह ने आरोप लगाया कि लगातार चुनावी हार से परेशान कांग्रेस अब अराजकता फैलाकर सत्ता हासिल करना और लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
18. Kobani: जब आतंकवाद के अंधेरे के सामने खड़ी हुई आजादी की मशाल!
जानिए 2014 में ISIS के खिलाफ कुर्द लड़ाकों, महिला योद्धाओं और रोजावा के ऐतिहासिक प्रतिरोध की पूरी कहानी. पूरी खबर यहां पढ़ें.
19. IPL में खेलने के लिए पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने बनाया प्लान, इस देश के रास्ते भारत में करेगा एंट्री
ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद मोहम्मद आमिर के IPL 2027 ऑक्शन में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं. हालांकि, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इन खबरों को गलत बताया है. जानिए आमिर ने क्या कहा. पूरी खबर यहां पढ़ें.
20. एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार पांचवीं जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, कोरिया को 8-0 से हराया
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारतीय हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को 8-0 से करारी शिकस्त दी. हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारत ने लीग स्टेज के सभी पांच मुकाबले जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया और सेमीफाइनल में जगह बनाई. अब नॉकआउट मुकाबले में टीम इंडिया का सामना फिर दक्षिण कोरिया से होगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए