24.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

अनुभव, तर्कों पर आधारित हैं प्राचीन भारतीय वैज्ञानिक सिद्धांत :जावडेकर

मुंबई: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने आज यहां कहा कि प्राचीन भारतीय वैज्ञानिक सिद्धांत सदियों के पर्यवेक्षणों की गहन समझ और अनुभव तथा तर्कों पर आधारित हैं. जावडेकर ने कहा, ‘‘बिना अधिक उपकरणों और मशीनों वाले सिद्धांत सदियों के पर्यवेक्षणों की गहन समझ और अनुभव तथा तर्कों पर आधारित हैं.इस बुद्धिमता को सम्मान मिलना चाहिए.आज […]

मुंबई: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने आज यहां कहा कि प्राचीन भारतीय वैज्ञानिक सिद्धांत सदियों के पर्यवेक्षणों की गहन समझ और अनुभव तथा तर्कों पर आधारित हैं.

जावडेकर ने कहा, ‘‘बिना अधिक उपकरणों और मशीनों वाले सिद्धांत सदियों के पर्यवेक्षणों की गहन समझ और अनुभव तथा तर्कों पर आधारित हैं.इस बुद्धिमता को सम्मान मिलना चाहिए.आज भी यह समझ प्रासंगिक है.’’ वह उपनगर कलीना में आयोजित 102वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस के दूसरे दिन ‘संस्कृत के माध्यम से प्राचीन भारतीय विज्ञान’ विषय पर संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे.
मंत्री ने कहा, ‘‘अगर जर्मन और अन्य लोग हमारी भाषा (संस्कृत) और हमारे प्राचीन विज्ञान के आधार पर नये उपकरणों का अविष्कार कर सकते हैं तो हम क्यों नहीं कर सकते?’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज की संगोष्ठी का विषय ‘संस्कृत के माध्यम से प्राचीन भारतीय विज्ञान’ है जो चर्चा के लिहाज से अच्छा विषय है क्योंकि ज्ञान सर्वोपरि है. संगोष्ठी का उद्देश्य बहुत धर्मनिरपेक्ष और विशुद्ध अकादमिक है.’’
जावडेकर ने कहा, ‘‘जो लोग ज्ञान के पथ पर चलना चाहते हैं, वे यह नहीं देखते कि यह कितना पुराना है. हर पुरानी चीज सोना नहीं हो सकती लेकिन हर पुरानी चीज बेकार भी नहीं होती.’’ मंत्री ने कहा, ‘‘मैं संस्कृत में भाषण नहीं दे सकता लेकिन मैं सुबह 6:55 बजे संस्कृत के समाचार सुनकर दिन की शुरुआत करता हूं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप संस्कृत जानते हैं तो अन्य भाषाओं को सीखना आसान है.’’
मुंबई विश्वविद्यालय में आयोजित भारतीय विज्ञान कांग्रेस के दूसरे दिन आज यहां वेदों में उल्लेखित प्राचीन उडान तकनीक पर व्याख्यान भी हुआ. एक पायलट प्रशिक्षण संस्थान के सेवानिवृत्त प्राचार्य कैप्टन आनंद जे बोदास ने इस विषय पर कहा, ‘‘रिग्वेद में प्राचीन उड्डयन तकनीक का उल्लेख है.’’

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें