25 नवंबर सुबह की टॉप 20 खबरें : 6 साल बाद BJP-अकाली दल फिर साथ, एशिया में बढ़ा भारत का दबदबा; वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंदों में ठोके 204 रन
25 नवंबर की टॉप 20 खबरें
25 November Top 20 News: पंजाब की राजनीति में 6 साल बाद BJP और शिरोमणि अकाली दल फिर साथ आ गए हैं. उधर, एशिया पावर इंडेक्स में भारत तीसरे स्थान पर कायम है और चीन से फासला घटा है. वहीं, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ 53 गेंदों में 204 रन ठोककर छह विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. देश-दुनिया, राजनीति, खेल और मनोरंजन की ऐसी ही 20 बड़ी खबरें एक साथ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
1. Explainer: 6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?
BJP और शिरोमणि अकाली दल ने 6 साल बाद फिर गठबंधन किया है. जानिए अमित शाह के खुलासे के अनुसार पंजाब में कौन होगा CM और सीटों का बंटवारा कैसा रहेगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
2. एशिया में बढ़ रही भारत की ताकत, चीन से 8 साल में सबसे कम हुआ फासला; ब्रह्मोस ने भी बढ़ाया प्रभाव
Asia Power Index 2026: एशिया में शक्ति संतुलन की तस्वीर धीरे-धीरे बदल रही है. ऑस्ट्रेलिया के लोवी इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट में भारत लगातार तीसरे स्थान पर बना हुआ है, जबकि चीन से उसका फासला 2018 के बाद सबसे कम हुआ है. ब्रह्मोस मिसाइल के निर्यात, मजबूत रक्षा संबंधों और बढ़ती कूटनीतिक पहुंच ने भारत का क्षेत्रीय प्रभाव में इजाफा किया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
3. 28 छक्के, 28 गेंदों में शतक और रिकॉर्ड बुक तहस-नहस; वैभव सूर्यवंशी ने एक पारी में रचे कई इतिहास
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया. 28 छक्कों के साथ उन्होंने पेशेवर क्रिकेट में नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
4. 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने तोड़े 6 वर्ल्ड रिकॉर्ड, 52 गेंद में जड़ डाला दोहरा शतक
वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ 53 गेंदों में 204 रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया. महज 15 साल की उम्र में उन्होंने एक ही मुकाबले में छह विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किए. 28 गेंदों में शतक, 52 गेंदों में दोहरा शतक और 28 छक्के लगाकर वैभव ने इतिहास रच दिया. 53वें गेंद पर वैभव पवेलियन लौट गए. इस तरह 53 गेंदों में उन्होंने 204 रनों की पारी खेली. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
5. 4 घंटे लेट पहुंची दुरंतो, छूट गई दिल्ली-गुवाहाटी फ्लाइट; कंज्यूमर कोर्ट ने रेलवे पर लगाया 63 हजार का जुर्माना
ट्रेन देरी से पहुंचने पर यात्रियों को फ्लाइट छूटना महंगा पड़ा. जम्मू उपभोक्ता अदालत ने रेलवे को सेवा में कमी का दोषी पाते हुए 63,199 रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
6. पाकिस्तान: POK के बाद सिंध में भड़की आजादी की चिंगारी, आसिम मुनीर के खिलाफ सड़कों पर जनसैलाब
पाकिस्तान में नए प्रांत बनाने की चर्चा को लेकर सिंध में भारी विरोध हो रहा है. कराची में हजारों सिंधी राष्ट्रवादी सड़कों पर उतरे और सेना प्रमुख पर साजिश का आरोप लगाया. वीडियो में देखिए विरोध. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
7. चारा घोटाला: लालू प्रसाद ने नहीं रुकवायी थी विजिलेंस जांच, HC में बचाव पक्ष ने दी दलील
चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद की अपील पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है. बचाव पक्ष ने अदालत में दलील दी कि लालू प्रसाद ने विजिलेंस जांच रोकने का कोई आदेश नहीं दिया था.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
8. नीतीश कुमार और ललन सिंह आएंगे या नहीं? अनंत सिंह ने दिया ऐसा जवाब, बोले- कौन बीमार पड़ जाएगा, कैसे बताएं
Anant Singh Daughter Wedding: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में नीतीश कुमार और ललन सिंह शामिल होंगे या नहीं, इस सवाल पर विधायक ने चुटीले अंदाज में जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि सभी को न्योता दिया है, लेकिन कौन आएगा और कौन बीमार पड़ जाएगा, यह कैसे बता सकते हैं. अब सबकी नजर बुधवार को नदवां में होने वाली शादी पर है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
9. अनंत सिंह का ऐलान- अगला विधानसभा चुनाव निर्दलीय लड़ेंगे, बोले- पार्टी में रहने पर बंट जाता है वोट
Anant Singh: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि अगला विधानसभा चुनाव निर्दलीय लड़ेंगे. अनंत सिंह के मुताबिक, पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने से उनका वोट बंट जाता है और निर्दलीय रहने पर ज्यादा वोट मिलते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
10. TMC के 20 बागी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को सौंपा जवाब, पार्टी छोड़ने के फैसले को सही ठहराया
तृणमूल कांग्रेस (TMC) छोड़कर एनसीपीआई से जुड़ने वाले 20 बागी सांसदों ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को अपना जवाब सौंप दिया. सांसदों ने अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी छोड़ने और नए दल से जुड़ने के दौरान सभी संसदीय और संवैधानिक नियमों का पालन किया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
11. पत्नी कल्पना के साथ चिटाहीधाम पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सांसद ढुलू महतो की पुत्री को दिया आशीर्वाद
सीएम हेमंत सोरेन ने सांसद ढुलू महतो की बेटी साक्षी कुमारी के विवाह समारोह में शिरकत की. उन्होंने नवदंपती को आशीर्वाद दिया और सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की. कई हस्तियों ने भी की शिरकत. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
12. गाजियाबाद: 15 लड़कियों से शादी करने वाला गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल
गाजियाबाद में 15 महिलाओं से शादी करने के आरोपी 35 वर्षीय नरेंद्र शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोप है कि वह मैट्रिमोनियल साइट के जरिए महिलाओं को फंसाकर खुद को कुंवारा बताता था. शादी के बाद पत्नियों की अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता और करीब 18 लाख रुपये हड़प चुका था. मेरठ की मुस्कान से शादी के बाद उसे छोड़कर मुंबई भागने के मामले में नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
13. स्टैंड अप कॉमेडियन ने छठ के लंबे सिंदूर पर की अश्लील कॉमेडी, लोग बोले- इसे रगड़ दो
Yash Maheshwari Chhath Controversy: छठ और बिहार की महिलाओं के सिंदूर पर कॉमेडियन यश माहेश्वरी के विवादित मजाक से बवाल मच गया है. बीजेपी नेता ने हर जिले में FIR दर्ज कराने की मांग की है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
14. जापान में दवा ले गए तो जेल, जर्मनी में पेट्रोल खत्म हुआ तो जुर्माना; जानें 6 देशों के अनोखे ट्रैवल रूल्स
विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो सिर्फ टिकट और होटल बुक करना काफी नहीं है. जिस देश में जा रहे हैं, वहां के कानूनों की जानकारी भी जरूरी है. आपकी एक छोटी सी गलती जेल पहुंचा सकती है या हजारों रुपये का जुर्माना लगवा सकती है. मसलन, जापान में प्रतिबंधित दवा रखने पर 10 साल तक की सजा हो सकती है, तो ग्रीस में ऊंची एड़ी के जूते पहनकर ऐतिहासिक स्मारक देखने पर जुर्माना भरना पड़ सकता है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
15. 26.11 km/kg माइलेज, 7 लोगों के बैठने की जगह और 8.95 लाख शुरुआती कीमत, अचानक महंगी हुई देश की सबसे पॉपुलर MPV
मारुति अर्टिगा की एक्स-शोरूम कीमतों में 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. जानें किस वेरिएंट की कितनी कीमत बढ़ी है और नए दाम क्या हैं. पेट्रोल मैनुअल, ऑटोमैटिक और CNG मॉडल की नई कीमतों की पूरी जानकारी यहां मिलेगी. साथ ही जानें अब अर्टिगा खरीदने के लिए ग्राहकों को कितनी ज्यादा रकम खर्च करनी होगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
16. WhatsApp में आया Close Friends फीचर, क्या आपको भी दिख रहा है Purple Circle?
WhatsApp का नया Close Friends फीचर आपकी प्राइवेसी बढ़ाएगा. जानें कैसे अपने खास दोस्तों के साथ स्टेटस शेयर करें और Purple Ring पहचानें. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
17. Success Story: बुखार में दी थी परीक्षा, रैंक 5 लाकर श्रेया बनीं जज, चाचा से मिली प्रेरणा
Success Story: वाराणसी की श्रेया सिंह ने पहले प्रयास में उत्तराखंड PCS-J में 5वीं रैंक हासिल की. तेज बुखार में मेंस परीक्षा देने पहुंची थीं श्रेया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
18. मुनाफे का सौदा बना बर्बादी: Nvidia दांव लगाने वालों के 92% पैसे साफ, लेकिन ट्रंप ने कमा लिए 15 मिलियन डॉलर
Nvidia के शेयर में 37% की भारी तेजी से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संपत्ति में $15 मिलियन का इजाफा हुआ, जबकि शॉर्ट सेलर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
19. Bisleri ने 33 साल पहले जिस ब्रांड को बेचा अब Coca-Cola उसी से मचाएगा तहलका, मार्केट में सीधे अंबानी को टक्कर देने की तैयारी!
Gold Spot Coca Cola: Coca-Cola 26 साल बाद Gold Spot को नए अंदाज में लॉन्च करने की तैयारी में है. क्या यह पुराना ब्रांड अंबानी की Campa को कड़ी टक्कर दे पाएगा?यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
20. Hanuman Ansh की छप्परफाड़ कमाई के बावजूद लीड एक्टर को मिले थे महज इतने रुपये! रकम जानकर आ जाएगा तरस
Shobhinaw Satyaa Fees in Hanuman Ansh: महज 2 करोड़ के बजट में बनकर 451 करोड़ रुपये कमाने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हनुमान अंश' के लीड एक्टर शोभिनव सत्या की फीस जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे. पर्दे पर नीम करोली बाबा का किरदार निभाने वाले इस अभिनेता को पूरी फिल्म के लिए महज 1 लाख रुपये मिले थे, पढ़ें पूरी खबर. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए