चंडीगढ: संभवत: बेरोजगारी से परेशान 38 साल की एक महिला ने आज यहां पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के आवास के सामने अपने शरीर में आग लगा ली.
BREAKING NEWS
प्रकाश सिंह बादल के आवास के सामने महिला ने किया आत्मदाह
चंडीगढ: संभवत: बेरोजगारी से परेशान 38 साल की एक महिला ने आज यहां पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के आवास के सामने अपने शरीर में आग लगा ली. पुलिस ने उसकी पहचान गुरप्रीत कौर के रुप में की है. वह 40 फीसदी जल जल गयी. उसे जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.यह घटना […]
पुलिस ने उसकी पहचान गुरप्रीत कौर के रुप में की है. वह 40 फीसदी जल जल गयी. उसे जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.यह घटना आज सुबह हुई. महिला ने बादल के आवास के सामने की सडक पर अपने शरीर में आग लगा ली.पुलिस ने बताया कि महिला के पास कंप्यूटर कोर्स में डिप्लोमा है और बेरोजगार रहने के चलते उसने आग लगा ली. मामले की जांच चल रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement