वियतनाम का सेटेलाइट लांच करेगा भारत : नरेंद्र मोदी
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के दौरे पर आये वियतनाम के प्रधानमंत्री नुएन तन जुंग का आज औपचारिक स्वागत करते हुए कहा कि दोनों देश आपसी सहयोग व समन्वय से शांति व विकास के साझा लक्ष्य को हासिल करेंगे. मोदी ने कहा कि वियतनाम के प्रधानमंत्री दिल्ली आने से पहले बोध गया […]
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के दौरे पर आये वियतनाम के प्रधानमंत्री नुएन तन जुंग का आज औपचारिक स्वागत करते हुए कहा कि दोनों देश आपसी सहयोग व समन्वय से शांति व विकास के साझा लक्ष्य को हासिल करेंगे. मोदी ने कहा कि वियतनाम के प्रधानमंत्री दिल्ली आने से पहले बोध गया गये, यह दोनों देशों के गहरे सांस्कृतिक संबंधों का प्रमाण है. उन्होंने कहा कि वियतनाम ने धैर्य व साहस से संकटों का सामना किया है. दोनों विकासशील देश शांति व विकास के लिए सहयोग को आगे आये हैं. उन्होंने कहा कि भारत वियतनामा के सेटेलाइट को लांच करेगा और अंतरिक्ष क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










