खान घोटाला:मनमोहन व कोड़ा ने की अनियमितताएं

नयी दिल्ली : कोयला घोटाले पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की एक रिपोर्ट से पता चला है कि छह खदानों के आवंटन में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने अनियमितताएं बरतीं. झारखंड केंद्रित कैग की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने कोड़ा की सिफारिशवाली कई कंपनियों को ब्लॉक देने के […]
नयी दिल्ली : कोयला घोटाले पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की एक रिपोर्ट से पता चला है कि छह खदानों के आवंटन में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने अनियमितताएं बरतीं.
झारखंड केंद्रित कैग की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने कोड़ा की सिफारिशवाली कई कंपनियों को ब्लॉक देने के फैसले को ओके कर दिया. फाइनल लिस्ट में अपनी ओर से भी कुछ नाम जोड़ दिये. कंपनियों के नाम स्क्रीनिंग कमेटी ने नहीं सुझाये थे. इस पूरी प्रक्रिया में स्क्रीनिंग कमेटी काफी अहम थी, जिसका काम कंपनियों की योग्यता परखना था. कमेटी ने 210 में 10 आवेदन अप्रूव किये. लेकिन पीएम-सीएम के कारण आवंटन प्रक्रिया में उस कमेटी का कोई औचित्य नहीं रह गया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




