पंजाब के मोहाली में तीन मंजिली इमारत ढही, कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

Updated:
विज्ञापन

चंडीगढ़ : पंजाब के मोहाली जिले में शनिवार को तीन मंजिला इमारत ढह जाने से कई लोगों के मलबे में फंस जाने की आशंका है. पुलिस ने बताया कि खरड़-लांदरां मार्ग पर इस इमारत के समीप एक जेसीबी मशीन खुदाई कर रही थी, तभी यह हादसा हुआ. पुलिस ने बताया कि दो व्यक्तियों को बचाकर […]

विज्ञापन

चंडीगढ़ : पंजाब के मोहाली जिले में शनिवार को तीन मंजिला इमारत ढह जाने से कई लोगों के मलबे में फंस जाने की आशंका है. पुलिस ने बताया कि खरड़-लांदरां मार्ग पर इस इमारत के समीप एक जेसीबी मशीन खुदाई कर रही थी, तभी यह हादसा हुआ. पुलिस ने बताया कि दो व्यक्तियों को बचाकर बाहर निकाला गया है, जबकि अब भी चार-पांच लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है.

विज्ञापन

खरार के उपसंभागीय मजिस्ट्रेट हिमांशु जैन ने कहा कि यह वाणिज्यिक इमारत तब गिर गयी, जब एक जेसीबी मशीन बगल के भूखंड पर बेस के निर्माण के लिए खुदाई कर रही थी. उन्होंने बताया कि मलबे में फंसे जेसीबी मशीन के संचालक समेत दो व्यक्ति अपने मोबाइल फोनों के जरिये बचाव कर्मियों के संपर्क में हैं.

जैन ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम घटनास्थल पर पहुंच गयी है. जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं पुलिस मौके पर पहुंच गये हैं. जैन ने बताया कि मलबे में फंसे लोगों को तत्काल उपचार प्रदान करने के लिए एक एंबुलेंस को बुलाया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola