ePaper

केरल की नर्स भी कोरोना वायरस की चपेट में आयी, चीन में अब तक जा चुकी है 25 की जान

Updated at : 24 Jan 2020 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
केरल की नर्स भी कोरोना वायरस की चपेट में आयी, चीन में अब तक जा चुकी है 25 की जान

नयी दिल्ली/तिरुवनतंपुरम: सऊदी अरब में कार्यरत केरल निवासी एक नर्स को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने की खबर मिलने के बाद केरल के साथ-साथ भारत सरकार की चिंता बढ़ गयी है. विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि भारत की एक नर्स कोरोनावायरस से पीड़ित पायी गयी है और उसका इलाज सऊदी अरब […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली/तिरुवनतंपुरम: सऊदी अरब में कार्यरत केरल निवासी एक नर्स को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने की खबर मिलने के बाद केरल के साथ-साथ भारत सरकार की चिंता बढ़ गयी है. विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि भारत की एक नर्स कोरोनावायरस से पीड़ित पायी गयी है और उसका इलाज सऊदी अरब में चल रहा है. हालांकि यह वायरस चीन के शहर वुहान से अलग है.

पीड़ित नर्स और उसकी करीब 100 सहकर्मियों की जांच की गयी थी. इनमें से ज्यादातर नर्स केरल की हैं. गौर हो कि चीन में कोरोना वायरस के कारण अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है.

विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि पीड़ित नर्स का इलाज असीर नेशनल हॉस्पिटल में चल रहा है और वह स्वस्थ हो रही हैं. एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि करीब 100 भारतीय नर्स (जिनमें से ज्यादातर केरल की हैं, अल-हयात अस्पताल में) काम कर रहीं थी और उनकी जांच की गयी. सिर्फ एक नर्स कोरोना वायरस से पीड़ित पाईं गईं. असीर नेशनल हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है और वह स्वस्थ हो रही हैं.

मुरलीधरन ने बताया कि उन्होंने जेद्दा में भारतीय वाणिज्य दूतावास से संपर्क किया है. उन्होंने कहा कि दूतावास के लोग अस्पताल प्रबंधन और सऊदी के विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं. हमने अपने दूतावास से सभी संभव सहायता पहुंचाने के लिए कहा है. हालांकि जेद्दा में भारतीय दूतावास ने यह स्पष्ट किया है कि वह नर्स कोरोनावायरस-सीओवी से पीड़ित हैं. वह 2019-एनसीवो (वुहान) से पीड़ित नहीं हैं.

दूतावास ने कहा कि वह सभी से आग्रह करता है कि गलत जानकारी साझा करने से बचें। कोरोनावायरस-सीओवी के पहले मामले की पहचान सऊदी अरब में 2012 में हुई थी जबकि वुहान का कोरोना वायरस नोवेल वन यानी यह एकदम नया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola