चंद्रयान-3 पर काम जारी, 2021 में हो सकता है प्रक्षेपण : इसरो

Updated:
विज्ञापन

बेंगलुरु : इसरो ने बुधवार को ऐलान किया कि देश के तीसरे चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 पर काम चल रहा है और प्रक्षेपण अगले साल तक के लिए टल सकता है. इस घोषणा से पहले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा था कि भारत 2020 में चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण करेगा. यहां एक संवाददाता सम्मेलन में इसरो […]

विज्ञापन

बेंगलुरु : इसरो ने बुधवार को ऐलान किया कि देश के तीसरे चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 पर काम चल रहा है और प्रक्षेपण अगले साल तक के लिए टल सकता है. इस घोषणा से पहले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा था कि भारत 2020 में चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण करेगा. यहां एक संवाददाता सम्मेलन में इसरो प्रमुख के. सिवन ने कहा कि तीसरे चंद्रयान मिशन से संबंधित सभी गतिविधियां सुचारू रूप से चल रही हैं.

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसमें पहले की तरह लैंडर, रोवर और एक प्रोपल्शन मॉड्यूल होगा. परियोजना की लागत पर सिवन ने कहा, ‘‘इस मिशन पर 250 करोड़ रुपये का खर्च आएगा.’ उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण अगले साल तक के लिए टल सकता है.

सिवन ने बताया कि गगनयान मिशन के लिए अंतरिक्षयात्रियों की पहचान कर ली गयी है. 2019 में गगनयान मिशन पर हमने अच्छी प्रगति हासिल की है. इस मिशन के लिए चार अंतरिक्षयात्री चुने गए हैं और जनवरी के तीसरे हफ्ते से उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी. उन्होंने कहा कि चंद्रयान-2 मिशन भले ही पूरी तरह सफल नहीं हुआ लेकिन इसकी पूरे विश्व में चर्चा हुई.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola