मुंबई के रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग, चार लोग बचाये गये

Updated:
विज्ञापन

मुंबई : मुंबई के उपनगर विले पारले की एक रिहायशी इमारत में रविवार रात भीषण आग लग गई. इमारत में कई लोगों के फंसे होने का अंदेशा है. खबर है चार लोगों को बचाया गया है. दमकल अधिकारियों ने प्राथमिक आकलन के बाद यह जानकारी दी. हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर […]

विज्ञापन

मुंबई : मुंबई के उपनगर विले पारले की एक रिहायशी इमारत में रविवार रात भीषण आग लग गई. इमारत में कई लोगों के फंसे होने का अंदेशा है. खबर है चार लोगों को बचाया गया है. दमकल अधिकारियों ने प्राथमिक आकलन के बाद यह जानकारी दी.

विज्ञापन

हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. एक दमकल अधिकारी ने बताया कि विले पारले (डब्ल्यू) में स्थित 13 मंजिला लाभ श्रीवाली इमारत के सातवें और आठवें माले पर रविवार शाम सात बजकर करीब 10 मिनट पर भीषण आग लग गई.

उन्होंने बताया कि दमकल की 8-10 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. अधिकारी ने बताया, कई लोगों के इमारत में फंसने होने का अंदेशा है. बचाव अभियान चल रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola