ePaper

जम्मू कश्मीर के राजौरी, पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम उल्लंघन

Updated at : 22 Dec 2019 1:06 PM (IST)
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के राजौरी, पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम उल्लंघन

जम्मूः पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर गोलाबारी की और संघर्षविराम का उल्लंघन किया. एक रक्षा प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राजौरी के नौशेरा सेक्टर में रविवार सुबह सीमा पार से गोलीबारी शुरू […]

विज्ञापन

जम्मूः पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर गोलाबारी की और संघर्षविराम का उल्लंघन किया. एक रक्षा प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राजौरी के नौशेरा सेक्टर में रविवार सुबह सीमा पार से गोलीबारी शुरू हुई जबकि रात भर मेंढर, कृष्णा घाटी और पुंछ सेक्टरों में गोलीबारी हुई.

प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने सभी सेक्टरों में इसका मुंहतोड़ जवाब दिया और पाकिस्तानी गोलीबारी में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. उन्होंने बताया कि दूसरी ओर से भी हताहतों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने बताया कि रविवार सुबह करीब सवा 10 बजे पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी कर संघर्षविराम उल्लंघन किया और नौशेरा सेक्टर (राजौरी) में मोर्टार दागे.

भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया. उन्होंने बताया कि 21 और 22 दिसंबर की दरम्यानी रात में मेंढर, कृष्णा घाटी और पुंछ सेक्टरों में कई जगहों पर पाकिस्तान ने संघर्षविराम उल्लंघन किया.

प्रवक्ता के अनुसार पुंछ जिले में सुबह सीमा पार से गोलीबारी थम गई लेकिन राजौरी में यह अब भी जारी है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी गोलाबारी में नौशेरा सेक्टर में कई गांव प्रभावित हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola