LOC के पास भारतीय सैनिकों और संदिग्ध घुसपैठियों के बीच गोलीबारी में एक जवान शहीद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Dec 2019 10:49 PM
जम्मू : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सोमवार को भारतीय सैनिकों और संदिग्ध घुसपैठियों के बीच भीषण गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया. अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना भारतीय चौकियों पर भारी गोलीबारी करके संदिग्धों की घुसपैठ में सहायता कर रही है. उन्होंने बताया कि सेना […]
जम्मू : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सोमवार को भारतीय सैनिकों और संदिग्ध घुसपैठियों के बीच भीषण गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया.
अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना भारतीय चौकियों पर भारी गोलीबारी करके संदिग्धों की घुसपैठ में सहायता कर रही है. उन्होंने बताया कि सेना के जवानों ने सुंदरबनी सेक्टर में केरी बटाल क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधियां’ देखीं.
उन्होंने बताया कि एक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद पाकिस्तान की ओर से भारी गोलीबारी की गई, जिसपर भारतीय सैनिकों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की.
एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक गोलीबारी जारी थी. अधिकारियों ने बताया जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा जिले के गुरेज़ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान द्वारा बिना उकसावे के की गई गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










