ePaper

जिनपिंग के स्वागत के लिए PM मोदी ने अंग्रेजी, तमिल और मंडारिन भाषाओं में किया ट्वीट

Updated at : 11 Oct 2019 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
जिनपिंग के स्वागत के लिए PM मोदी ने अंग्रेजी, तमिल और मंडारिन भाषाओं में किया ट्वीट

चेन्नई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ दूसरी अनौपचारिक शिखर वार्ता से द्विपक्षीय संबंध मजबूत होने की आशा जताते हुए अंग्रेजी, तमिल और मंडारिन भाषा में ट्वीट किया. उन्होंने जिनपिंग के भारत में स्वागत के लिए भी तीनों भाषाओं में ट्वीट किया. जिनपिंग के यहां पहुंचने के […]

विज्ञापन

चेन्नई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ दूसरी अनौपचारिक शिखर वार्ता से द्विपक्षीय संबंध मजबूत होने की आशा जताते हुए अंग्रेजी, तमिल और मंडारिन भाषा में ट्वीट किया. उन्होंने जिनपिंग के भारत में स्वागत के लिए भी तीनों भाषाओं में ट्वीट किया.

जिनपिंग के यहां पहुंचने के बाद मोदी ने अंग्रेजी में अपने ट्वीट में लिखा, राष्ट्रपति शी जिनपिंग, भारत में आपका स्वागत है. उन्होंने इसे तमिल और मंडारिन भाषा में भी लिखा. इससे पहले मोदी ने आज सुबह जिनपिंग के साथ अनौपचारिक शिखर वार्ता के लिए अपने चेन्नई पहुंचने की जानकारी देते हुए तीनों भाषाओं में ट्वीट किया, चेन्नई पहुंचा हूं. मैं तमिलनाडु की महान भूमि पर आकर खुश हूं जो अपनी अद्भुत संस्कृति और आतिथ्य सत्कार के लिए जानी जाती है. उन्होंने कहा, खुशी की बात है कि तमिलनाडु राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अगवानी करेगा. इस अनौपचारिक शिखर वार्ता से भारत और चीन के बीच संबंध और मजबूत होंगे, ऐसी आशा है.

हाल ही में मोदी तमिल भाषा पर बहुत जोर दे रहे हैं जो सितंबर में उनकी अमेरिका यात्रा के दौरान इस भाषा में उनके भाषणों में तथा इस भाषा के बारे में बात करने से साफ जाहिर हुआ. मोदी ने शुक्रवार को चीन की भाषा मंडारिन में भी ट्वीट किया. उन्होंने जिनपिंग के साथ अपनी अनौपचारिक शिखर वार्ता से पहले अपने पूर्वी पड़ोसी देश तक संदेश पहुंचाने का प्रयास किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola