फोर्टिस के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Oct 2019 7:02 PM
नयी दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने कथित धोखाधड़ी मामले में बृहस्पतिवार को फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. शिविंदर के बड़े भाई मालविंदर के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है. अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध […]
नयी दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने कथित धोखाधड़ी मामले में बृहस्पतिवार को फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. शिविंदर के बड़े भाई मालविंदर के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है.
अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने आम जनता के पैसे का अपनी कंपनियों में कथित निवेश करने के लिए कवि अरोड़ा, सुनील गोधवानी और अनिल सक्सेना को भी गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा शिविंदर, उनके बड़े भाई और अन्य लोगों के खिलाफ रेलिगेयर फिन्वेस्ट की एक शिकायत की जांच कर रही है.
रेलिगेयर के एक सीनियर मैनेजर की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एफआईआर दर्ज की थी. इसमें शिविंदर,मालविंदर के अलावा रेलिगेयर के पूर्व सीएमडी सुनील गोधवानी और स्टॉक ब्रोकर एनके घोषाल के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया. प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लाउंड्रिंग मामले में सिंह भाइयों से जुड़े कई ठिकानों पर अगस्त में छापेमारी की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










