राजस्थान: नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान 10 लोग डूबे, पश्चिम बंगाल में भी बड़ा हादसा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धौलपुरः राजस्थान के धौलपुर में मंगलवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ. पार्बती नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान 10 युवक डूब गए. यह दर्दनाक हादसा दीहोली इलाके में महंदपुरा गांव के पास भूरा घाट पर हुआ. जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब दो बजे महंदपुरा गांव में रहने वाले लोग चंबल नदी […]

विज्ञापन

धौलपुरः राजस्थान के धौलपुर में मंगलवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ. पार्बती नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान 10 युवक डूब गए. यह दर्दनाक हादसा दीहोली इलाके में महंदपुरा गांव के पास भूरा घाट पर हुआ.

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब दो बजे महंदपुरा गांव में रहने वाले लोग चंबल नदी में मूर्ति विसर्जन करने के लिए पहुंचे. बताया जा रहा है कि इस बीच दो युवक नदी में नहाने चले गए. इस दौरान वे तेज बहाव में डूबने पर छटपटाने लगे. उन्हें बचाने के लिए जो लोग भी नदी में उतरे वे सभी तेज बहाव में बह गए. गोताखोरों की टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया गया.

वहीं पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एक नाव पलटने के बाद पानी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई. मारे गए बच्चों में दो सगे भाई-बहन थे. यह हादसा मालदा जिले के वैष्णवनगर इलाके में हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा वैष्णवनगर इलाके में नाव भुवन मंडल पारा और सचित्र मंडल पारा के बीच में हुआ है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola