DGP का बयान- जम्मू कश्मीर में सक्रिय हैं 200 से 300 आतंकवादी, पाकिस्तान घुसपैठ कराने की कोशिश में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Oct 2019 8:19 AM
जम्मूः जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि राज्य में 200 से 300 आतंकवादी सक्रिय हैं. पाकिस्तान ने सर्दियां शुरू होने से पहले अधिक से अधिक संख्या में आतंकवादियों को राज्य में दाखिल कराने के लिए सीमापार से गोलीबारी तेज कर दी है. उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में सीमा पार […]
जम्मूः जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि राज्य में 200 से 300 आतंकवादी सक्रिय हैं. पाकिस्तान ने सर्दियां शुरू होने से पहले अधिक से अधिक संख्या में आतंकवादियों को राज्य में दाखिल कराने के लिए सीमापार से गोलीबारी तेज कर दी है. उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में सीमा पार से बड़ी संख्या में आतंकवादी राज्य में घुसने में कामयाब रहे हैं जबकि घुसपैठ निरोधक व्यवस्था ने कई घुसपैठियों का सफाया कर उनकी कई कोशिशें विफल कर दी हैं.
सिंह ने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए सीमावर्ती पुंछ जिले के अपने दौरे में संवाददाताओं से ये बातें कीं. उन्होंने कहा, जम्मू- कश्मीर क्षेत्रों में बड़ी संख्या में संघर्ष विराम उल्लंघन हो रहा है. (अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप) कनाचक, आर एस पुरा और हीरानगर में और पुंछ, राजौरी, उरी, नांबला, करनाह और केरन में नियंत्रण रेखा पर ऐसा हो रहा है. उन्होंने कहा, इन संघर्षविराम उल्लंघनों का लक्ष्य (सर्दियां शुरू होने से पहले) अधिक से अधिक आतंकवादियों को जम्मू कश्मीर में दाखिल कराना है.
हमारा घुसपैठ निरोधक प्रबंध बहुत मजबूत है और हाल के समय में घुसपैठ के कई प्रयास विफल किये गये हैं. उन्होंने कहा कि ऐसी भी खबरें हैं कि बड़ी संख्या में आतंकवादी राज्य में घुस आये है. सिंह ने कहा, इस तरफ आने के बाद कुछ मुठभेड़ हुई और कुछ आतंकवादियों का सफाया भी हुआ. गुलमर्ग सेक्टर में दो पाकिस्तानी आतंकवादी गिरफ्तार किये गये और गांदेरबल में चार दिन के अभियान में दो आतंकवादी मारे गये.
उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर कुछ आतंकवादी देखे गये हैं और हमने उनके खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को प्राप्त विशेष राज्य का दर्जा समाप्त करने के बाद राज्य की स्थिति के बारे में उन्होंने कहा कि जम्मू, लेह और कारगिल में स्थिति शांतिपूर्ण है तथा कश्मीर में चीजें सुधर रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










