वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने पूछा, नाथूराम गोडसे देशभक्त था या नहीं...?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Oct 2019 10:42 PM
ग्वालियर : कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार को कहा कि भाजपा को बताना चाहिए कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का हत्यारा नाथूराम गोडसे देशभक्त था या नहीं? दिग्विजय ने यहां संवाददाताओं को बताया कि भाजपा नेता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर संकल्प यात्रा निकाल रहे हैं, […]
ग्वालियर : कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार को कहा कि भाजपा को बताना चाहिए कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का हत्यारा नाथूराम गोडसे देशभक्त था या नहीं? दिग्विजय ने यहां संवाददाताओं को बताया कि भाजपा नेता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर संकल्प यात्रा निकाल रहे हैं, लेकिन वे यह बताएं कि नाथूराम देशभक्त था या नहीं?
उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा गांधी के बिल्कुल विपरीत है. दिग्विजय ने एक सवाल के जवाब में कहा कि 1970-71 में संघ के कुशाभाऊ ठाकरे और राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने मुझसे जनसंघ में शामिल होने के लिए कहा था. हालांकि, मैं वहां नहीं गया, क्योंकि मैं गांधी को मानता हूं और मुझे सद्बुद्धि आ गयी. उनसे पूछा गया था कि भाजपा नेता कह रहे हैं कि 50 साल बाद यह बात क्यों याद आयी है, तो उनका कहना था कि ‘मैं शुरू से इसी बात को कहता आ रहा हूं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










