VIDEO: ”नागिन डांस” करते-करते मर गया युवक, वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन

सिवनी : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर आयी है. जी हां, यहां एक युवक गणेश विसर्जन के बाद पूजा पंडाल में नाच रहा था और अचानक उसकी नाचते-नाचते मौत हो गयी. पंडाल में अचानक हुई युवक की मौत से हड़कंप मच गया जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी […]

विज्ञापन

सिवनी : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर आयी है. जी हां, यहां एक युवक गणेश विसर्जन के बाद पूजा पंडाल में नाच रहा था और अचानक उसकी नाचते-नाचते मौत हो गयी. पंडाल में अचानक हुई युवक की मौत से हड़कंप मच गया जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

दरअसल, कटिया गांव में भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन के दौरान लोग नाच-गाने में बिजी थे. सबने फरमाइश की और पंडाल के अंदर डीजे पर नागिन डांस की धुन बजाने लगी. अचानक गांव का एक युवक साड़ी पहनकर स्टेज पर आकर डांस करने लगा. इसी धुन पर गांव का एक अन्य युवक संपेरा बन गया और रुमाल को बीन बनाकर नाचने लगा.

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि डांस स्टेप करते हुए सुवक सिर के बल गिर गया और जमीन पर लेट गया. वहां मौजूद लोग समझ नहीं पाए कि आखिर माजरा क्या है ? तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

VIDEO

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola