ePaper

14 सितंबर का इतिहास : आज ही के दिन हिंदी को मिला था राजभाषा का दर्जा

Updated at : 13 Sep 2019 4:14 PM (IST)
विज्ञापन
14 सितंबर का इतिहास : आज ही के दिन हिंदी को मिला था राजभाषा का दर्जा

नयी दिल्ली : बहुत सी बोलियों और भाषाओं वाले हमारे देश में आजादी के बाद भाषा को लेकर एक बड़ा सवाल आ खड़ा हुआ था. आखिरकार 14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया. हालांकि शुरू में हिंदी और अंग्रेजी दोनों को नये राष्ट्र की भाषा चुना गया और संविधान सभा ने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बहुत सी बोलियों और भाषाओं वाले हमारे देश में आजादी के बाद भाषा को लेकर एक बड़ा सवाल आ खड़ा हुआ था. आखिरकार 14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया. हालांकि शुरू में हिंदी और अंग्रेजी दोनों को नये राष्ट्र की भाषा चुना गया और संविधान सभा ने देवनागरी लिपि वाली हिंदी के साथ ही अंग्रेजी को भी आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया, लेकिन 1949 में आज ही के दिन संविधान सभा ने हिंदी को ही भारत की राजभाषा घोषित किया.

हिंदी को देश की राजभाषा घोषित किये जाने के दिन ही हर साल हिंदी दिवस मनाने का भी फैसला किया गया, हालांकि पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया. देश दुनिया के इतिहास में 14 सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है :-

1770 : डेनमार्क में प्रेस की स्वतंत्रता को मान्यता मिली.

1803 : लार्ड लेक ने दिल्ली पर कब्जा किया.

1833 : विलियम वेंटिक, पहले गवर्नर जनरल के तौर पर भारत आया.

1901 : अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैकेंजी की गोली मारकर हत्या.

1917 : रूस को आधिकारिक तौर पर गणतंत्र घोषित किया गया.

1949 : संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया.

1959 : सोवियत संघ का अंतरिक्ष यान पहली बार चंद्रमा की सतह पर उतरा.

1960 : खनिज तेल उत्पादक देशों ने मिलकर ओपेक की स्थापना की.

1998 : माइक्रोसॉफ्ट, जनरल इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनी.

2000 : माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज एम.ई. लांच किया.

2001 : ओसामा बिन लादेन को पकड़ने के अभियान के लिए अमेरिका में 40 अरब डॉलर मंजूर किये.

2000 : प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अमेरिकी सीनेट के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया.

2007 : जापान ने तानेगाशिया स्‍थित प्रक्षेपण केन्‍द्र से पहला चन्‍द्र उपग्रह एच-2 ए प्रक्षेपित किया.

2008 : रुस के पेर्म हवाई अड्डे पर एअरोफ्लोत का विमान दुर्घटनाग्रस्त. विमान में सवार सभी 88 लोगों की मौत.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola