ePaper

पीयूष गोयल ने आइंस्टीन को बताया गुरुत्वाकर्षण का आविष्कारक, सोशल मीडिया पर लोगों ने पढ़ाया फिजिक्स का पाठ पीयूष गोयल ने आइंस्टीन को बताया गुरुत्वाकर्षण का आविष्कारक, सोशल मीडिया पर लोगों ने पढ़ाया फिज

Updated at : 12 Sep 2019 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
पीयूष गोयल ने आइंस्टीन को बताया गुरुत्वाकर्षण का आविष्कारक, सोशल मीडिया पर लोगों ने पढ़ाया फिजिक्स का पाठ पीयूष गोयल ने आइंस्टीन को बताया गुरुत्वाकर्षण का आविष्कारक, सोशल मीडिया पर लोगों ने पढ़ाया फिज

नयी दिल्ली : भौतिकी में अभी तक यही पढ़ा और पढ़ाया जाता रहा है कि गुरुत्वाकर्षण की खोज महान वैज्ञानिक न्यूटन ने की. हालांकि, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की मानें, तो गुरुत्वाकर्षण की खोज न्यूटन ने नहीं, बल्कि आइंस्टीन ने की. गोयल की इस टिप्पणी के बाद इंटरनेट पर लोगों ने उनकी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भौतिकी में अभी तक यही पढ़ा और पढ़ाया जाता रहा है कि गुरुत्वाकर्षण की खोज महान वैज्ञानिक न्यूटन ने की. हालांकि, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की मानें, तो गुरुत्वाकर्षण की खोज न्यूटन ने नहीं, बल्कि आइंस्टीन ने की. गोयल की इस टिप्पणी के बाद इंटरनेट पर लोगों ने उनकी जमकर खिंचाई की. इंटरनेट उपभोक्ताओं ने मीम्स बनाकर गोयल का मजाक बनाया.

गोयल ने बोर्ड ऑफ ट्रेड की बैठक में अर्थव्यवस्था के बारे में बोलते हुए कहा कि आइंस्टीन को गुरुत्वाकर्षण की खोज करने में गणित ने कोई मदद नहीं की थी. इसलिए देश की अर्थव्यवस्था को पांच हजार अरब डॉलर का बनाने के लक्ष्य को गणित के नजरिये से नहीं देखा जाना चाहिए. टिप्पणी के बाद लोगों ने ट्विटर और फेसबुक पर याद दिलाया कि गुरुत्वाकर्षण की खोज सर आइजैक न्यूटन ने की. आइंस्टीन को सापेक्षता के सिद्धांत के लिये याद किया जाता है, न कि गुरुत्वाकर्षण के लिए.

इससे पहले, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की भी सोशल मीडिया पर लोगों ने खिंचाई की थी. सीतारमण ने कहा था कि वाहन क्षेत्र में बिक्री कम होने का कारण युवाओं द्वारा ओला अैर उबर की सेवाओं का इस्तेमाल करना है. कुछ लोगों ने सीतारमण और गोयल की टिप्पणियों को मिलाकर मजे लिये. एक उपयोगकर्ता ने टिप्पणी की कि भारत की जीडीपी गिर रही है, क्योंकि युवा अब जीडीपी के गणित को नहीं देख रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola