ePaper

पाकिस्तान ने राजौरी में भारी गोलाबारी की, मिला मुंहतोड़ जवाब

Updated at : 08 Sep 2019 2:22 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान ने राजौरी में भारी गोलाबारी की, मिला मुंहतोड़ जवाब

जम्मू : पाकिस्तान सेना ने रविवार को लगातार दूसरे दिन नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन किया और जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाई और भारी गोलाबारी की. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सुंदरबनी और नौशेरा सेक्टरों में सुबह करीब दस बजे छोटे […]

विज्ञापन

जम्मू : पाकिस्तान सेना ने रविवार को लगातार दूसरे दिन नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन किया और जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाई और भारी गोलाबारी की. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सुंदरबनी और नौशेरा सेक्टरों में सुबह करीब दस बजे छोटे हथियारों से गोलियां चलाई गईं और मोर्टार के गोले दागे गये. नियंत्रण रेखा पर तैनात भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया.

अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना की ओर से गोलाबारी तेज होने पर दोनों सेक्टरों के सीमा पर रहने वाले निवासियों के बीच भय व्याप्त हो गया. गोलाबारी से कम से कम एक मकान को नुकसान पहुंचा है. सूत्रों ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक गोलीबारी चल रही थी। पाकिस्तान ने शनिवार को संघर्ष विराम उल्लंघन करते हुए पुंछ जिले में कृष्णा घाटी और पुंछ सेक्टरों में बिना उकसावे के गोलियां चलाई और गोलाबारी की. भारतीय सेना ने भी करारा जवाब दिया और दोनों ओर से दिनभर गोलीबारी होती रही लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

नियंत्रण रेखा पर करीब एक हफ्ते तक शांति रहने के बाद पाकिस्तान ने फिर से गोलियां चलाई और गोलाबारी की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola