पुंछ में पाकिस्तान की गाेलाबारी में एक जवान शहीद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2019 9:34 PM
जम्मू : जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों और गांवों पर पाकिस्तान की तरफ से रविवार को मोर्टार के गोले दागे गयेजिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया. पाकिस्तान द्वारा यह संघर्ष विराम का उल्लंघन ऐसे समय किया गया है जब एक दिन पहले ही सेना प्रमुख जनरल […]
जम्मू : जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों और गांवों पर पाकिस्तान की तरफ से रविवार को मोर्टार के गोले दागे गयेजिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया.
पाकिस्तान द्वारा यह संघर्ष विराम का उल्लंघन ऐसे समय किया गया है जब एक दिन पहले ही सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने पुंछ और राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा का दौरा कर जवानों से मुलाकात की थी और मौजूदा स्थिति के साथ ही व्हाइट नाइट कोर की संचालनात्मक तैयारियों की समीक्षा की थी. जम्मू स्थित सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, दोपहर बाद करीब एक बजे पाकिस्तान ने पुंछ सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे. हालांकि, भारतीय सेना ने इसका उचित जवाब दिया लेकिन दुर्भाग्यवशहमाराएक जवानशहीद हो गया.
गौरतलब है कि सेना प्रमुख जनरल बिपिन शुक्रवार को नियंत्रण रेखा पर सैन्य बलों की तैयारियों की समीक्षा की थी. गत पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त किये जाने के बाद राज्य में पाबंदियां लगाये जाने के उपरांत जनरल रावत की यह पहली जम्मू कश्मीर यात्रा थी. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सेना प्रमुख ने कमांडरों और सैनिकों से बातचीत की जिन्होंने उन्हें सेना की तैयारियों, खासकर नियंत्रण रेखा पर तैयारियों के बारे में बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










