महाराष्ट्र: ताश के पत्तों की तरह ढह गयी इमारत, दो की मौत

Updated at : 24 Aug 2019 7:14 AM (IST)
विज्ञापन
महाराष्ट्र: ताश के पत्तों की तरह ढह गयी इमारत, दो की मौत

मुंबई : महाराष्ट्र के भिवंडी के शांति नगर इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिर गयी जिसके मलबे में दबकर दो लोगों की जान चली गयी. हादसे में पांच लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. अभी भी घटनास्थल पर राहत-बचाव कार्य चल रहा है. ऐसी आशंका जतायी […]

विज्ञापन

मुंबई : महाराष्ट्र के भिवंडी के शांति नगर इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिर गयी जिसके मलबे में दबकर दो लोगों की जान चली गयी. हादसे में पांच लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. अभी भी घटनास्थल पर राहत-बचाव कार्य चल रहा है. ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि मलबे में और भी लोग दबे हो सकते हैं.

घायलों को पास के आइजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक मृतक की पहचान 28 वर्षीय शिराज अंसारी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि देर रात बिल्डिंग का कॉलम हिलने लगा था जिसके बाद इमारत में हंगामा मच गया था. इससे पहले कि इमारत पूरी तरह खाली कराया जाता, हादसा हो गया.

खाली होने से पहले ही इमारत ताश के पत्तों की तरह गिर गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola